Darjeeling tourist destination : ‘ पर्यटन का स्वर्ग मानी जाने वाली जगह को दार्जिलिंग के पहाड़ों की रानी’ भी कहा जाता है। मन को मोह लेने वाले खूबसूरत हरी भरी पहाड़ी चोटियां सैलानियों को एकटक निहारने के लिए मजबूर कर देती है।
भारत के पश्चिम बंगाल राज्य का एक खूबसूरत पहाड़ी शहर दार्जिलिंग डेस्टिनेशन इतना खूबसूरत है कि सुंदर वादियों के बीच घूमने आए लोग यहां से खूबसूरत यादें ले कर जाते हैं। यहां के चाय बागान और अल्पाइन वृक्ष इसके साथ सुंदर घाटियों के साथ कंचनजंगा पर्वत के अद्भुत नज़ारे पर्यटकों को अपलक निहारने के लिए मजबूर कर देती है।
पढ़ें :- 112 किमी की नई रेल लाइन से बदल सकती है नैमिषारण्य की तस्वीर, मथुरा से सीधी कनेक्टिविटी: पर्यटन मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल
टाइगर हिल्स
यह दार्जिलिंग की एक प्रसिद्ध पर्यटन जगह है जहाँ से सूर्योदय और कंचनजंगा पर्वत का अद्भुत नज़ारा दिखता है।
जूलॉजिकल पार्क
पद्मजा नायडू हिमालयन जूलॉजिकल पार्क, जिसे दार्जिलिंग चिड़ियाघर भी कहा जाता है, दार्जिलिंग का एक लोकप्रिय पर्यटक आकर्षण है। यह चिड़ियाघर सुविधाजनक स्थान पर स्थित है और दार्जिलिंग के केंद्र से पैदल लगभग 20 मिनट की दूरी पर है।
लामहट्टा इको पार्क
लामहट्टा इको पार्क एक मनमोहक और पर्यावरण के प्रति जागरूक स्थल है।
एडवेंचर ट्रैकिंग
दार्जिलिंग की अद्भुत पहाड़ियाँ एक आदर्श ट्रैक के लिए तैयार हैं। दुनिया भर से एडवेंचर चाहने वाले कुछ अद्भुत ट्रेकिंग अनुभव का आनंद लेने के लिए इस सर्द हिल स्टेशन पर आते हैं।
पढ़ें :- इंतजार की घड़ियां खत्म और रोमांच शुरु, ऋषिकेश में आज से गंगा की लहरों पर फिर दिखाई देगा राफ्टिंग का जुनून