Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. तकनीक
  3. DarwinAI : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में एपल की एंट्री, खरीदा ये स्टार्टअप

DarwinAI : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दौड़ में एपल की एंट्री, खरीदा ये स्टार्टअप

By Abhimanyu 
Updated Date

DarwinAI : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते चलन को देखते हुए टेक जाएंट एपल (Apple) की भी इस क्षेत्र में एंट्री हो गयी है। कंपनी ने कनेडियन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्टार्टअप डार्विन एआई (DarwinAI) को एक्वायर किया है। इसका उद्देश्य एआई सिस्टम को उन्नत और फास्टर बनाना है।

पढ़ें :- vivo X500 Series : इस दिन लॉन्च होंगे vivo X500 और vivo X500 Pro Max , जानें चिपसेट और कैमरा

दरअसल, एपल इन दिनों AI रणनीति तैयार कर रही है। रिपोर्ट्स की माने एपल ने इस एआई स्टार्टअप को इस साल के शुरुआत में एक्वायर किया था। अब तक Apple के एआई डिवीजन को डार्विन एआई (DarwinAI) के करीब दर्जन भर एंप्लॉय ज्वाइन कर चुके हैं। एआई रिसर्चर अलेक्जेंडर वांग (Alexander Wong) ने एपल के इस डिवीजन को बतौर डायरेक्टर ज्वाइन किया है।

डार्विन एआई (DarwinAI) का मुख्य फोकस एआई को स्मॉल और फास्टर बनाना है। यह काम एपल के लिए मददगार हो सकता है। एपल डार्विन के साथ मिलकर एआई टेक्नोलॉजी के आधार पर अपने डिवाइस को क्लाउड के बजाय AI पर चलाना चाहती है।

Advertisement