पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: प्रदेशभर में 5 से 31 अक्टूबर तक चल रहे विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान को लेकर शुक्रवार को नगर पालिका सभागार में समन्वय बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी ने की। इसमें स्वास्थ्य विभाग, नगर पालिका सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त रणनीति बनाई।
पढ़ें :- लखनऊ में एआई सिटी के जरिए टेक्नोलॉजी हब बनाने की तैयारी तेज, योगी सरकार ने बढ़ाए कदम
अभियान के सफल संचालन हेतु आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान मिशन शक्ति 5.0 के तहत नगर की महिला सफाई कर्मी दुर्गावती प्रथम, सनावती, दुर्गावती द्वितीय व रंजना देवी को उनके निष्ठापूर्ण कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र व मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।
पालिका अध्यक्ष ने कहा कि आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से घर-घर जागरूकता और सफाई अभियान चलाकर नगर को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग के धर्मेंद्र शाही ने बताया कि 11 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान के दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर बीमारियों से बचाव के उपाय बताएंगे और मलीन बस्तियों पर विशेष ध्यान देंगे।
बैठक में अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार सरोज, प्रधान लिपिक रमाशंकर सिंह, सभासद धर्मात्मा जायसवाल, अनिल जायसवाल, सुरेंद्र बहादुर जायसवाल, संजय पाठक, संजय मौर्या, प्रमोद गौतम, अभय कुमार, अमित यादव, अशोक रौनियार, संतोष श्रीवास्तव, दीपू प्रजापति, विंध्याचल सिंह, अफरोज अहमद सहित सफाई जमादार उपस्थित रहे।
और भी तस्वीर देखे….