Rishi Kapoor Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) अगर जिंदा होते तो 72वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे होते. बॉलीवुड के चींटू के नाम से मशहूर एक्टर अब इस दुनिया में नहीं है. बर्थडे के मौके पर उनकी फैमिली से लेकर फैंस तक सब उन्हें याद कर रहे हैं. ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) के जन्मदिन पर उनकी बेटी रिद्धिमा ने पिता को याद किया.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
आपको बता दें, साथ ही इमोशनल कर देने वाला पोस्ट भी शेयर किया. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की बहन रिद्धिमा कपूर ने अपने पिता के नाम एक भावुक नोट लिखते हुए कहा कि राहा बिल्कुल आपकी तरह दिखती है.
रिद्धिमा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऋषि कपूर (Rishi Kapoor) और अपनी बेटी समायरा साहनी की एक तस्वीर शेयर की. यह पुरानी तस्वीर ऋषि के जन्मदिन पर ली गई थी, जिसमें वह केक काटते नजर आ रहे हैं.
रिद्धिमा ने फोटे शेयर कर कैप्शन लिखा, “जन्मदिन मुबारक पापा. मैं चाहती हूं कि काश आप दोनों पोतियों के साथ अपना खास दिन मना रहे हों. आपकी सैम अब बड़ी हो गई है और बेबी राहा बहुत प्यारी है, वो बिल्कुल आपकी तरह है.”
पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप
उन्होंने आगे कहा कि उन्हें हर गुजरते दिन के साथ आपकी याद आती है. उन्होंने लिखा, “पापा, मैं हमेशा उन यादों को संजोकर रखूंगी, जो हमने साझा की है. हम आपको बहुत याद करते हैं और हर गुजरते दिन के साथ आपके लिए हमारा प्यार और गहरा होता जा रहा है.”