David Miller’s Emotional social media post: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल में जीत ने भारतीय टीम और उसके फैंस को जश्न मनाने का मौका दिया। जबकि पहली बार फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका की टीम और उनके फैंस हार के बाद गम में डूबी हुई। टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर (David Miller) को इस हार का गहरा सदमा लगा है। वह इस गम से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। मिलर ने फाइनल में मिली हार के दर्द को सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से बयां करने की कोशिश की है।
पढ़ें :- French Open Final : पीवी सिंधू फाइनल में पहुंचीं, खिताबी मुकाबले में दक्षिण कोरिया की विश्व नंबर-1 एन से यंग से होगी भिड़ंत
दरअसल, फाइनल मैच के आखिरी ओवर में साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 16 रनों की जरूरत थी, लेकिन ओवर की पहली गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने बाउंड्री लाइन पर डेविड मिलर का कैच लपककर मैच को पलट दिया था और मिलर का कैच साउथ अफ्रीका के लिए काफी भारी पड़ा। इस हार के बाद डेविड मिलर रोते हुए नजर आए थे। हालांकि, मिलर अभी भी हार के गम से उबर नहीं पाये हैं, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक इमोशनल स्टोरी शेयर की है।
डेविड मिलर ने इंस्टाग्राम पर सोमवार को एक फोटो स्टोरी शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘मैं बहुत दुखी हूं, दो दिन पहले जो हुआ उसके बाद निगलना वाकई मुश्किल गोली है। शब्द यह नहीं बता सकते कि मैं कैसा महसूस कर रहा हूं। एक बात जो मैं जानता हूं वह यह है कि मुझे इस इकाई पर कितना गर्व है। यह यात्रा अविश्वसनीय थी, पूरे महीने उतार-चढ़ाव के साथ। हमने दर्द सहा है, लेकिन मैं जानता हूं कि इस टीम में लचीलापन है और वह अपना स्तर ऊंचा उठाती रहेगी।’
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2024 में साउथ अफ्रीका के लिए खेलते हुए डेविड मिलर का प्रदर्शन अच्छा रहा। टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज में मिलर ने टीम के लिए कई अहम पारी खेली। फाइनल मैच में उन्होंने 17 गेंद में 21 रन बनाए, लेकिन पूरी कोशिश के बावजूद वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाये।