Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. DC vs KKR : आज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की टीमों की होगी टक्कर, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

DC vs KKR : आज ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर की टीमों की होगी टक्कर, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव मैच

By Abhimanyu 
Updated Date

DC vs KKR Match Venue Timing and Live Streaming : आईपीएल 2024 का 16वां का आज बुधवार को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा। इस मैच में ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स अपनी दूसरी जीत तलाशेगी, जबकि पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर मौजूद श्रेयस अय्यर की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स इस सीजन में अपनी लगातार तीसरी जीत के लिए खेलेगी। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैच जीते हैं, ऐसे में कड़े मुक़ाबले की उम्मीद की जा सकती है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कब और कहां खेला जाएगा?

पढ़ें :- UP School Closed : यूपी के इस जिले में कल 12वीं तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे, आदेश जारी

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कब शुरू होगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच, बुधवार 3 अप्रैल 2024 को शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच कहां खेला जाएगा?

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच, विशाखापत्तनम के डॉ. वाई.एस. राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, में खेला जाएगा।

पढ़ें :- सड़क पर मौत बनकर दौड़ी ऑडी! बाइक को टक्कर मार, युवकों के ऊपर चढ़ाई कार, BJP पूर्व जिला अध्यक्ष से जुड़ रहा कार का नाम

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट कहां उपलब्ध होगा? 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच का लाइव टेलीकास्ट, स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भाषाओं में देख सकेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच की फ्री लाइव स्ट्रीमिंग, मोबाईल या लैपटॉप यूजर्स के लिए जियो सिनेमा एप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

पढ़ें :- भारत ने न्यूजीलैंड को पहले मैच में चार विकेट से हराकर 1-0 की बनाई बढ़त, सैमसन-श्रेयस और नमन चमके
Advertisement