DC vs MI WPL 2025 Final: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, लीग के इस सीजन का आखिरी मैच आज यानी 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। इस ख़िताबी मुकाबले में मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के सामने हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस होगी, जहां दिल्ली अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहेगी, वहीं मुंबई की नजर दूसरे खिताब पर होगी। आइये जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे।
पढ़ें :- सुप्रिया श्रीनेत, बोलीं-एक बेटे ने माता-पिता के बीच ज़बरदस्त प्रेम की बात पर कुछ लोग हैरान व्यथित हुए? ये वही हैं जो अपनी पत्नियों और परिवार छोड़ने के आदी हैं
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार 15 मार्च 2025 को खेला जाएगा।
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।
पढ़ें :- माता-पिता के रिश्ते पर टिप्पणी विवाद के बाद राहुल गांधी का पलटवार, भाजपा-आरएसएस को डर, गुस्से, नफरत के जाल में फंसा बताया
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा?
डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे?
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को स्पोर्ट्स18 एचडी और स्पोर्ट्स18 एसडी टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे।
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
पढ़ें :- कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह की पत्नी भानवी की भावुक पुकार छू गई सबके दिल को, बोलीं-'हुजूर, बस एक मौका दे दीजिए ...'
डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।