Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीमा हैदर पर जानलेवा हमला! घर में घुसकर गला दबाकर हत्या की कोशिश, थप्पड़ भी जड़े

सीमा हैदर पर जानलेवा हमला! घर में घुसकर गला दबाकर हत्या की कोशिश, थप्पड़ भी जड़े

By Abhimanyu 
Updated Date

Seema Haider attacked: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए देश में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लौटने के लिए कहा है। जिसके बाद पाकिस्तान से नेपाल के रास्ते भारत आयी सीमा हैदर (Seema Haider) भी सुर्खियों में हैं। ग्रेटर नोएडा में अपने प्रेमी सचिन मीणा से कथित तौर पर शादी करके रह रही सीमा पर जानलेवा हमला हुआ है। हालांकि, समय रहते आरोपी को पकड़ लिया गया।

पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शनिवार देर शाम एक शख्स अचानक से ग्रेटर नोएडा से सटे रबूपुरा में स्थित सचिन मीणा के घर में घुस आया। उसने सीमा का गला दबाकर उसकी उसको मारने की कोशिश की। इस दौरान आरोपी ने सीमा को थप्पड़ भी जड़े। लेकिन, सीमा के शोर मचाने पर परिजन और पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान गुजरात के सुरेंद्र नगर निवासी तेजस के रूप में हुई। जोकि बस पकड़कर सीमा हैदर के प्रेमी सचिन मीना के घर पर पहुंचा था।

बताया जा रहा है कि आरोपी तेजस जब सचिन मीना के घर पहुंचा तो दरवाजा बंद मिला। उसने दरवाजे पर लात मारी, जिसके बाद सीमा ने गेट खोला। इसके बाद आरोपी ने सीमा पर हमला कर दिया। इस बीच हल्ला और शोर मचाने पर लोग वहां इकट्ठा हो गए और आरोपी को पकड़ लिया गया। शख्स ने काला जादू किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(सीमा हैदर पर हमला करने का आरोपी तेजस)

इस घटना पर कोतवाली प्रभारी ने कहना है कि प्राथमिक जांच में आरोपी तेजस मानसिक रोगी लग रहा है। उसका कहना है कि सीमा हैदर ने उस पर काला जादू करवा रखा है। इस हमले के बाद रबूपुरा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, सीमा हैदर और सचिन मीणा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
Advertisement