लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपराधियों पर कार्रवाई करने के लिए लागातर दिशा निर्देश दे रहे हैं। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत अपराधियों पर कार्रवाई जारी है। अब मुख्यमंत्री ने एक बार फिर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें :- मदरसों में अब शुक्रवार की छुट्टी रद्द, भाजपा सरकार के फैसले के बाद खड़ा हुआ विवाद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत पुलिस अपराधियों के साथ सख्ती से निपटे। पुलिस आम जनता से बेहतर व्यवहार करें। लगातार पेट्रोलिंग कर सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जाए। यदि कोई भी सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करता हुआ पाया जाए तो उसके साथ सख्ती से निपटते हुए कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखी जाए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटें…: #UPCM श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/3EfGPRjd8h
— Government of UP (@UPGovt) July 18, 2025
पढ़ें :- राजकुमार भाटी ने बदला धर्म! भाजपा ने पूछा- क्या यही सपा का मूल चिंतन? VIDEO वायरल होते ही राष्ट्रीय प्रवक्ता ने दी सफाई
इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए अराजकता फैलाने वालों पर भी सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक अकाउंट बनाकर माहौल खराब करने वालों पर पैनी नजर रखी जाए और ऐसे लोगों से सख्ती से निपटें। जातीय वैमनस्यता, अराजकता फैलाने वालों तथा कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित कर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करें।