Death Penalty By Nitrogen Gas : दुनियाभर में खतरनाक अपराधियों को मौत की सजा (Death Penalty ) देने के लिए अलग-अलग तरीकों का इस्तेमाल किया जाता रहा है। इसी क्रम में पहली बार नाइट्रोजन गैस (Nitrogen Gas) सुंघाकर मौत की सजा दी गयी। यह तरीका अमेरिका (America) के अलबामा (Alabama) में हत्या के एक मामले के दोषी को सजा देने के लिए अपनाया गया।
पढ़ें :- पाकिस्तान में फुटबॉल टीम से गनपॉइंट पर लूट, बस रोककर फोन-नकदी और अन्य कीमती सामान छीने
अलबामा में नाइट्रोजन गैस सुंघाकर मौत की सजा दिये जाने के बाद मृत्युदंड को लेकर फिर से बहस छिड़ गयी है। इस पर राज्य प्रशासन का कहना है कि मौत की सजा देने का यह नया तरीका मानवीय है, लेकिन आलोचकों ने इसे क्रूर और प्रयोगात्मक बताया है। अमेरिका में नाइट्रोजन सुंघाकर मौत की सजा देने का यह पहला केस है। अधिकारियों के अनुसार, 58 वर्षीय केनेथ यूजीन स्मिथ को एक फेस मास्क के जरिए गुरुवार को नाइट्रोजन गैस सुंघाई गई, जिसके कारण शरीर में ऑक्सीजन की कमी से उसकी मौत हुई। स्मिथ को अलमाबा जेल में रात आठ बजकर 25 मिनट पर मृत घोषित कर दिया गया।
बताया जा रहा है कि साल 1988 में स्मिथ ने एक व्यक्ति से सुपारी लेकर एक महिला की हत्या की थी। इस मामले में दोषी स्मिथ को 2022 में भी मृत्युदंड देने की कोशिश की थी, लेकिन उस समय किसी तकनीकी समस्या के कारण इसे अंत समय पर रोक दिया गया था। नए तरीके से सजा दिए जाने के खिलाफ कानूनी लड़ाई हारने के बाद स्मिथ को नाइट्रोजन सुंघाकर मौत की सजा दी गयी।