‘ससुराल सिमर का’ फेम टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। उनके पति शोएब इब्राहिम ने खुलासा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी की तबियत ठीक नहीं है। उनके पेट में जो समस्या है वो है। छोटे पर्दे के पॉपुलर एक्टर और दीपिका कक्कड़ के पति शोएब इब्राहिम ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने पत्नी की हेल्थ पर बात की।
पढ़ें :- लालबागचा राजा के दरबार में पहुंचे विद्युत जामवाल, शंख-डमरू बजाकर किया बप्पा का स्वागत
उन्होंने वीडियो की शुरुआत में कहा कि वे हमेशा ही अपने फैंस के साथ खुले रहे हैं और उनके साथ अपनी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करते रहते हैं। उन्होंने बताया कि दीपिका की तबीयत खराब है। उनके लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर है जो कि काफी बड़ा है। इस बात को बताते वक्त शोएब का चेहरा उतरा हुआ था और वो काफी परेशान नजर आए।
शोएब इब्राहिम ने वीडियो में कहा, ‘दीपिका ठीक नहीं है। थोड़ी सा उनके पेट में समस्या है जो गंभीर है। जब मैं चंडीगढ़ में था तो दीपिका को पेट में दर्द हुआ था। लेकिन हमने इसे गंभीरता से नहीं लिया। शुरू में हमें लगा कि ऐसे ही हो रहा होगा। शायद एसिडिटी की वजह से होगा।
लेकिन जब दर्द ठीक नहीं हुआ तो हमने फैमिली डॉक्टर से सलाह ली। कुछ ब्लड टेस्ट कराए गए जिसमें पता चला कि दीपिका के पेट में इंफेक्शन है। इसके बाद डॉक्टर ने हमें बुलाया और कहा कि सीटी स्कैन कराना होगा। सीटी स्कैन की रिपोर्ट में दीपिका के लीवर के लेप्ट लोब में ट्यूमर आया। वो टेनिस बॉल जितना बड़ा है। ये हम सभी के लिए काफी शॉकिंग था।’
पढ़ें :- सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान केस में CBI ने दर्ज की FIR, छह साल बाद जांच ने लिया नया मोड़