नई दिल्ली। बॉलीवुड के स्टार कपल दीपिका पादुकोण ने अपनी शादी को लेकर अहम खुलासा किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि उनको रणवीर सिंह क्यों पसंद आए हैं। दरअसल, दीपिका और रणवीर जब से डेटिंग कर रहे थे, उसी समय दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का फैसला लिया था। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। फेमिना इंडिया पत्रिका के साथ एक इंटरव्यू में, दीपिका ने अपने रिश्ते के बारे में बहुत सारा बातें बताई।
पढ़ें :- भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार्स निरहुआ ने विदेशी लड़की के साथ बाथटब में की ऐसी हरकतें, गाने ने उड़ा दिया गर्दा
जब उनसे इस बारे में पूछा गया था कि उन्हें अपने पति में क्या आकर्षक लगता है, तो उन्होंने सभी दिल जीत लेने वाला जवाब दिया। दीपिका ने बताया कि, शादी के बाद भी वह एक दूसरे को खोजने की कोशिश करते रहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि वो ये नहीं कह सकती हैं कि वह रणवीर के बारे में सब कुछ जानती हैं।
ओम शांति ओम की एक्ट्रेस ने कहा, जो चीज मुझे उनमें आकर्षित करती थी, वह यह कि हम आठ साल से साथ हैं और अभी भी एक-दूसरे में कुछ खोज रहे हैं। मुझे लगता है कि यही हमारे रिश्ते की खूबसूरती है।ष्साथ ही उनका रिश्ता कैसे शुरू हुआ, इस बारे में बात करते हुए भी उन्होंने बताया कि रणवीर ने उन्हें पहले दोस्त बनने के लिए कहा ना कि पार्टनर। इसके साथ ही दीपिका ने रणवीर की तारीफ भी जमकर की। साथ ही कहा कि इंडस्ट्री के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में वह एक हैं।