Deepika Padukone Dance Video: अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का दूसरा दिन शानदार रहा. इस ग्रैंड संगनी सेरेमनी में बॉलीवुड सितारों ने अपनी डांस परफॉर्मेंस से महफिल में चार-चांद लगा दिया. वहीं अब दूसरे दिन के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं.
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
इस बीच दीपिका पादुकोण का एक वीडियो सामने आया है, जो अब चर्चा का विषय बन चुका है. वीडियो में प्रेग्नेंट दीपिका अपने पति रणवीर सिंह के साथ धमाकेदार परफॉर्मेंस देती हुई नजर आ रही हैं.
वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल अनंत और राधिका की संगीत सेरेमनी में ‘नगाड़ा संग ढोल’ और ‘गल्लां गूड़ियां’ पर जमकर डांस कर रहे हैं. इस दौरान दीपिका गोल्डन कलर का लहंगा पहने हुए नजर आ रहे हैं, तो वहीं रणवीर को ब्लू कलर की शेरवानी में काफी हैंडसम लग रहे हैं.