Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Blasts : केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बोले- दिल्ली धमाके के दोषियों को नहीं बख्शेंगे, इसमें शामिल हर शख्स को एजेंसियों दिलाएंगी कड़ी सजा

Delhi Blasts : केंद्रीय मंत्री अमित शाह, बोले- दिल्ली धमाके के दोषियों को नहीं बख्शेंगे, इसमें शामिल हर शख्स को एजेंसियों दिलाएंगी कड़ी सजा

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Minister Amit Shah) ने बताया कि आज लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद राष्ट्रीय राजधानी और देश के अन्य हिस्सों में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। शाह ने दो अलग-अलग बैठकें कर अधिकारियों को अहम दिशा-निर्देश दिए।

पढ़ें :- UP Legislative Council Elections : सात जगहों पर होगी वोटों की गिनती, 27 अक्तूबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

समाचार एजेंसी पीटीआई (PTI) ने सूत्रों के हवाले से बताया कि शाह ने मंगलवार सुबह एक बैठक की अध्यक्षता की। दोपहर में भी एक बैठक बुलाई गई। सूत्रों ने बताया कि पहली बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलचा और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (DGP) नलिन प्रभात वर्चुअल माध्यम से इस बैठक में शामिल हुए।

पढ़ें :- UP MLC Voter List Controversy : EC की सफाई, कहा-शुक्र है राम ने किसी अल्पसंख्यक को नहीं मारा, बयान से मचा बवाल
Advertisement