Delhi Borewell Accident : दिल्ली के केशवपुर मंडी इलाके में रविवार को 40-फीट गहरे बोरवेल (Borewell) में एक शख्स गिर गया है। इससे पहले बोरवेल में बच्चे के गिरने की खबर आई थी, लेकिन दिल्ली पुलिस का कहना है कि बोरवेल में एक शख्स गिरा है। जोकि चोरी करने के लिए आया था। इस हादसे की सूचना के बाद दिल्ली फायर सर्विस, एनडीआरएफ और दिल्ली पुलिस की टीम की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है।
पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
इस घटना के बाद दिल्ली पुलिस (Delhi Police) का कहना है कि रात 1.15 पर पीसीआर कॉल आई थी। जल बोर्ड के कर्मचारियों के मुताबिक, कोई शख्स चोरी करने आया था जो बोरवेल (Borewell) में गिर गया है। पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त बोरवेल खुला हुआ था। अब गिरने वाला शख्स कौन है, उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, अभी तक उसकी पूछताछ के लिए किसी ने भी पुलिस से संपर्क नहीं साधा है।
फिलहाल देर रात से बोरवेल मे गिरे शख्स को पाइप के जरिये ही बाहर निकालने की कोशिश की जा रही थी लेकिन अब बोरवेल (Borewell) के पैरलस एक गड्डा किया जा रहा है, जिससे उस शख्स को निकाला जा जाएगा। बोरवेल केशवपुर मंडी स्थित दिल्ली जल बोर्ड के प्लांट के भीतर स्थित है। एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में लगी है।