Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरी, हादसे में 40-50 छात्र के फंसे होने की संभावना, सीएम ने लिया संज्ञान

Delhi Building Collapse: सत्य निकेतन इलाके में बिल्डिंग गिरी, हादसे में 40-50 छात्र के फंसे होने की संभावना, सीएम ने लिया संज्ञान

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi Building Collapse: दिल्ली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। कई दिनों से लगातार हो रही बारिश के बीच रविवार को दक्षिण दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में बहुमंजिला बिल्डिंग गिर गई। दर्दनाक हादसे में 40 से 50 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। वहीं, रेस्क्यू के दौरान कई लोगों को बाहर निकाला गया है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अभी वहां पर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है।

पढ़ें :- CWC बैठक में राहुल गांधी का दो टूक संदेश, बोले-अब ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, खुद PM मोदी दिलवाएंगे इस्तीफा…

बताया जा रहा है कि, सत्य निकेतन में जो इमारत गिरी है वह चार मंजिला थी। हादसे के वक्त अंदर 40 से 50 छात्रों के फंसे होने की आशंका है। बताया यह भी जा रहा है कि तीन छात्रों को निकाल लिया गया है और सभी को एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम बचाव कार्य में जुटी है।

सीएम रेखा गुप्ता ने लिया संज्ञान
वहीं, इस दर्दनाक हादसे का मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने संज्ञान लिया है। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए प्रशासन और विभिन्न एजेंसियां पूरे समन्वय के साथ मुस्तैदी से काम कर रही हैं। मौके पर एनडीआरएफ, डीडीएमए, दमकल विभाग, दिल्ली पुलिस, एमसीडी और सिविल डिफेंस के स्वयंसेवक की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं।

सौरव भारद्वाज ने लगाए गंभीर आरोप
आप नेता सौरव भारद्वाज ने हादसे के बाद नगर निगम को कटघरे में खड़ा करते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, एमसीडी के बिल्डिंग विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तबादले का रेट 1.25 करोड़ रुपये है। आलोचकों का कहना है कि इतने भारी भ्रष्टाचार के चलते ऐसे हादसों का रुकना नामुमकिन है।

पढ़ें :- अंग्रेजों से हमने वोट का हक छीनकर लिया था, आज उसी हक को बचाने के लिए फिर लड़ना पड़ रहा है...पीएम मोदी और चुनाव आयोग पर खरगे का निशाना
Advertisement