Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi Bus Gang Rape : दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, निर्भया कांड की भयानक यादें हुई ताजा

Delhi Bus Gang Rape : दिल्ली में चलती बस में महिला से गैंगरेप, निर्भया कांड की भयानक यादें हुई ताजा

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi Bus Gang Rape : पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में चलती बस में एक महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आयी है। जिससे चर्चित निर्भया कांड की भयानक यादें ताजा हो गयी हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- वीडी सतीशन को कांग्रेस ने केरलम का नया मुख्यमंत्री घोषित किया, अटकलों पर लगा विराम

जानकारी के अनुसार, यह घटना 12 मई यानी मंगलवार की है। जब सरस्वती विहार बस स्टैंड पर पीड़िता ने बस को रुकने का इशारा करते हाथ दिया तो ड्राइवर और कंडक्टर ने महिला को जबरन अंदर खींच लिया और फिर देर रात तक उसके साथ गैंगरेप किया। फिर आरोपियों ने महिला को सड़क किनारे फेंक दिया और भाग गए। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला शादीशुदा है और नांगलोई में एक फैक्ट्री में काम करती है। पीड़िता के तीन बच्चे भी हैं। इस मामले में रानी बाग थाने में केस दर्ज किया गया है।पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उस बस को भी जब्त कर लिया है। जिसमें इस वारदाता को अंजाम दिया गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Advertisement