Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर: दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन में हुई कार्यवाही का जवाब!

दिल्ली में पाक हाई कमीशन के बाहर चला बुलडोजर: दो दिन पहले इस्लामाबाद में भारतीय हाई कमीशन में हुई कार्यवाही का जवाब!

By Harsh 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के चाणक्यपुरी स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर बुधवार देर रात बुलडोजर कार्रवाई की गई। हाई कमीशन की तय सीमा से बाहर बनाए गए कुछ अस्थायी और अवैध ढांचों को बुलडोजर की मदद से हटा दिया गया। कार्रवाई के दौरान बैरिकेड, फेंसिंग और वीजा सेक्शन के पास लोगों की कतार संभालने के लिए लगाए गए स्ट्रक्चर भी हटाए गए।

पढ़ें :- उत्तर प्रदेश: 59 साल पुरानी मस्जिद-मदरसे पर चला बुलडोजर, पुलिस और सपाइयों के बीच हुई गहमा-ग​हमी, 6 बुलडोजर...

मौके की तस्वीरों में कार्रवाई के बाद टूटे गेट, रेलिंग, लोहे के फ्रेम और छत की चादरें नजर आईं। जमीन पर ईंट और कंक्रीट का मलबा भी बिखरा था। बाहरी हिस्से में लगी सफेद मेटल फेंसिंग और कुछ कॉरुगेटेड रूफिंग को भी हटाया गया।

मेन बिल्डिंग और गेट रहे सुरक्षित

कार्रवाई हाई कमीशन की मुख्य इमारत तक नहीं पहुंची। मेन गेट, सफेद बाहरी दीवारें और पाकिस्तानी निशान वाला मुख्य प्रवेश द्वार पहले की तरह सुरक्षित रहे। वीजा सेक्शन के बाहर बने ढांचे हटने के बाद वहां मौजूद सर्विस काउंटर साफ दिखाई देने लगे। इन पर ‘विंडो-1’, ‘पाकिस्तान पासपोर्ट ऑनली’ और ‘विंडो-5/कलेक्शन ऑफ वीजा एप्लीकेंट्स’ जैसे बोर्ड लगे हुए थे। काउंटरों के आसपास टूटे हुए फेंसिंग के हिस्से और निर्माण सामग्री पड़ी थी।

इस्लामाबाद की कार्रवाई के दो दिन बाद दिल्ली में एक्शन

पढ़ें :- संसद मार्च को दिल्ली पुलिस ने बताया गैरकानूनी, कहा- प्रदर्शन में शामिल थे 2,873 आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोग

दिल्ली में यह कार्रवाई ऐसे वक्त हुई है जब दो दिन पहले इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर लगाए गए सुरक्षा बैरिकेड और पार्किंग पोल हटाए गए थे। दोनों घटनाओं के बीच समानता को लेकर भी चर्चा हो रही है।

कश्मीर मुद्दे पर भी बढ़ा तनाव

भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बीच कश्मीर को लेकर अमेरिकी राजदूत की टिप्पणी ने भी मामला गरमा दिया है। अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने 19 अगस्त को श्रीनगर दौरे के दौरान जम्मू-कश्मीर को भारत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका क्षेत्र को लेकर अपनी ट्रैवल एडवाइजरी की समीक्षा कर सकता है।

सर्जियो गोर की टिप्पणी पर पाकिस्तान ने आपत्ति जताई। इसके बाद इस्लामाबाद में अमेरिकी चार्ज डी’अफेयर्स नताली बेकर को तलब किया गया। पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि सार्वजनिक बयानों में कश्मीर की स्थिति को ध्यान में रखा जाना चाहिए।

पढ़ें :- 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष, राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर गूंजेगी वायु सेना के बैंड की धुन
Advertisement