Rekha Gupta’s controversial Remark on Akhilesh Yadav: दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता विवादों में घिरती नजर आ रही हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें रेखा गुप्ता एक इंटरव्यू में यूपी के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को ‘टोंटी चोर’ कर रही हैं। उनके इस बयान पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पढ़ें :- शहनवाज हुसैन के बेटे की शादी पर उमा भारती का भावुक पोस्ट,'जिंदगी भर रहेगा अफसोस' मेरी छवि ऐसी गढ़ी जैसे हम मुस्लिम समाज के दुश्मन हैं...
दरअसल, वायरल वीडियो एक निजी समाचार चैनल के इंटरव्यू का है। एंकर इंटरव्यू में सीएम रेखा गुप्ता से सवाल किया कि अखिलेश यादव के लिए यदि आपको एक शब्द बोलना हुआ तो आप क्या कहेंगी। इसके बाद रेखा गुप्ता ने बिना कुछ सोचे कहा–टोंटी चोर… इस जवाब के बाद एंकर और रेखा गुप्ता हंसने लगते हैं। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग रेखा गुप्ता के इस बयान की आलोचना कर रहे हैं।
रेखा गुप्ता बेशर्मी के साथ माननीय अखिलेश यादव को टोंटी चोर कह रही है और मानक गुप्ता उसपर हंस रहें हैं।
पत्रकारिता के स्वर्णिम काल या फिर अमृतकाल में हमलोग प्रवेश कर चुके हैं।पिछड़ों के नेताओं को इसी तरह से बदनाम किया जाता है।
PDA समाज सबकुछ देख रहा है। समय आने पर पलटवार करेगा। pic.twitter.com/ayRC3sGfTt
पढ़ें :- Video-सारा अली खान को केदारनाथ दर्शन करना पड़ा भारी, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने जारी किया फतवा, बोले-'शरीयत की नजर में मुजरिम हो'
— Pratik Patel (@PratikVoiceObc) April 7, 2025
इंटरव्यू में रेखा गुप्ता ने इन नेताओं पर भी की टिप्पणी
एंकर कहता है कि मैं कुछ नेताओं के नाम लूँगा, आपके मन में जो पहला शब्द या लाइन आएगी आपको मुझे बताना है। रेखा गुप्ता कहती हैं आप नाम तो लो…
एंकर- अरविंद केजरीवाल
पढ़ें :- नौवीं-दसवीं के पाठ्यक्रम में CBSE ने किया बड़ा बदलाव, पर्यावरण शिक्षा सहित तीन विषय हटे, जानें क्या किया शामिल?
रेखा गुप्ता- झूठा
एंकर- आतिशी
रेखा गुप्ता- बेवकूफ, उनके यही नहीं पता वो कहां जा रही हैं, जनता ने उनको मौका दिया है। शांति से अपना काम करो। काहें केजरीवाल के राह पर चल रही हैं।
एंकर- भगवंत मान
रेखा गुप्ता- नो कमेन्ट
एंकर- राहुल गांधी
पढ़ें :- Bihar MLC Election : दरभंगा स्नातक सीट पर आरजेडी का कब्जा, अनिल कुमार झा ने दर्ज की जीत
रेखा गुप्ता- ये भी उसी कटैगरी में हैं, राहुल गांधी तो लीडर हैं ही नहीं।
एंकर- 99 सीटें आयीं हैं इस बार
रेखा गुप्ता- उनके (राहुल गांधी) लिए थोड़े नहीं आयी है, कांग्रेस का नाम जो पुराना है जो पुरानी लीडरशिप है। पुराने कांग्रेसी जो स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े थे वो आज भी कांग्रेसी हैं, क्योंकि पहले कोई पार्टी हुआ नहीं करती थी।
एंकर- प्रियंका गांधी
रेखा गुप्ता- So.. so गुड फॉर नथींग
एंकर- कन्हैया कुमार
रेखा गुप्ता- देश तोड़ो
पढ़ें :- UP MLC Elections : अखिलेश यादव , बोले- ‘डबल इंजन की डबल हार’, 2027 में बनेगी पीडीए की सरकार
एंकर- नरेंद्र मोदी
रेखा गुप्ता- देश जोड़ो