Arvinder Singh Lovely resigns : देश में चल रहे आम चुनावों के बीच कांग्रेस को दिल्ली में बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने इस्तीफा दे दिया है। लवली दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन से नाराज थे, उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे पत्र में अपनी नाराजगी जाहिर की है।
पढ़ें :- योगी सरकार ने नौकरशाही में किया बड़ा बदलाव, 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट
अरविंदर सिंह लवली (Arvinder Singh Lovely) ने अपने इस्तीफे में लिखा, ‘दिल्ली कांग्रेस इकाई उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ थी जो कांग्रेस के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के एकमात्र आधार पर बनी थी। इसके बावजूद, पार्टी ने दिल्ली में आप के साथ गठबंधन करने का निर्णय लिया।’
बता दें कि दिल्ली में आम चुनाव के मतदान से पहले अरविंदर सिंह लवली के इस्तीफे को कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। दिल्ली की 7 सीटों के लिए छठे चरण (25 मई) में वोटिंग होनी है, जिसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व दिल्ली, दिल्ली पूर्व, नई दिल्ली, उत्तर पश्चिम दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली की सीटें शामिल हैं।