Delhi Kalkaji Temple Stampede : दिल्ली के प्रसिद्ध कालकाजी मंदिर (Kalkaji Temple) में शनिवार देर रात जागरण के दौरान स्टेज गिर गया। जिसके बाद वहां भगदड़ मच गई और इस दौरान एक महिला की मौत हो गयी, जबकि 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस घटना के जागरण के आयोजकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी। साथ ही पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
पढ़ें :- ब्रिक्स समिट में PM मोदी ने दी चेतावनी- टेक्नोलॉजी और ज़रूरी मिनरल्स के हथियार के तौर पर इस्तेमाल से साझा तरक्की और खुशहाली में आ सकती है रुकावट
जानकारी के मुताबिक, महंत परिसर कालकाजी मंदिर में शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे माता जागरण का आयोजन किया गया था। जिसमें लकड़ी और लोहे के फ्रेम से बनी एक स्टेज गिरने से 17 लोग घायल हो गए और एक करीब 45 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि स्टेज गिरने से उसके नीचे लोग फंस गए। जागरण में सिंगर बी प्राक आए थे, जिन्हें सुनने के लिए बड़ी संख्या में लोग मंदिर पहुंचे थे।
डीसीपी साउथ-ईस्ट डिस्ट्रिक्ट राजेश देव का कहना है कि शनिवार रात कालकाजी माता मंदिर परिसर के महंत परिसर में माता का जागरण आयोजित किया गया था, जो पिछले 26 सालों से यहां पर आयोजित होता आ रहा है, लेकिन इस जागरण को लेकर पुलिस की ओर से कोई भी परमिशन नहीं दी गई थी।
राजेश देव ने आगे बताया कि इस मामले में जागरण आयोजकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 337/304A/188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जो घायल हुए हैं, उन सभी की हालत स्थिर है। इनमें से कुछ लोगों को शरीर के अलग-अलग भाग में फ्रैक्चर हुआ है।