नई दिल्ली। भाजपा के वरिष्ठ पार्षद प्रवेश वाही (Pravesh Wahi) को बुधवार को दिल्ली का नया महापौर चुना गया है। उन्होंने महापौर चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार जहीर को बड़े अंतर से हराया। इस चुनाव में कुल 165 सांसदों, विधायकों और पार्षदों ने मतदान किया था। डाले गए सभी मतों को वैध पाया गया। प्रवेश वाही (Pravesh Wahi) को कुल 156 मत प्राप्त हुए। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार जहीर को केवल नौ मत मिले। इस तरह, प्रवेश वाही ने जहीर को 147 मतों के भारी अंतर से पराजित किया। यह भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक जीत है।
पढ़ें :- Delhi Building Collapse : बिल्डिंग मालिक के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस
भाजपा की मोनिका पंत उपमहापौर पद पर निर्वाचित हुई
उपमहापौर पद के चुनाव में मतदान नहीं कराया गया। कांग्रेस ने महापौर पद के चुनाव में मिले मतों को स्वीकार किया। इस तरह भाजपा की मोनिका पंत उपमहापौर (Monica Pant Deputy Mayor) पद पर निर्वाचित हुई।