Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi MCD Bypolls Result: भाजपा को दो सीटों पर लगा झटका: कांग्रेस को हुआ फायदा, AAP को कोई नुकसान नहीं

Delhi MCD Bypolls Result: भाजपा को दो सीटों पर लगा झटका: कांग्रेस को हुआ फायदा, AAP को कोई नुकसान नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Delhi MCD Bypolls Result: दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्ड पर हुए उपचुनाव के नजीजे बुधवार को घोषित किए गए। जिसमें भाजपा ने सात पर जीत हासिल की। लेकिन, उसे पहले के चुनाव की तुलना में दो सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। जबकि आम आदमी पार्टी अपना गढ़ बचाने में सफल रही है। वहीं, कांग्रेस एक सीट पर जीत के साथ फायदे में रही है।

पढ़ें :- यूपी में नहीं चलेंगे हुक्का बार, इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

दिल्ली नगर निगम (MCD) के ग्रेटर कैलाश, शालीमार बाग बी, अशोक विहार, चांदनी चौक, चांदनी महल, ड‍िचाओं कलां, नारैना, संगम विहार ए, दक्षिण पुरी, मुंडका, विनोद नगर और द्वारका बी वार्डों में उपचुनाव के लिए 30 नवंबर को मतदान हुए थे। 11 सीटें पार्षदों के विधायक चुने जाने के बाद खाली हुई थीं, जबकि द्वारका बी सीट 2024 में पूर्व पार्षद कमलजीत सहरावत के पश्चिमी दिल्ली सीट से लोकसभा चुनाव जीतने के बाद खाली हुई थी।

उपचुनाव के नतीजे

ग्रेटर कैलाश: भाजपा के अंजुम मण्डल को मिली जीत

शालीमार बाग बी: भाजपा की अनीता जैन को मिली जीत

पढ़ें :- BJP में कुछ ‘पहिये’ अपने को ‘स्टीयरिंग’ समझने लगे हैं...अखिलेश यादव ने साधा निशाना

अशोक विहार: भाजपा की वीणा असीजा को मिली जीत

चांदनी चौक: भाजपा के सुमन कुमार गुप्ता को मिली जीत

चांदनी महल: निर्दलीय मोहम्मद इमरान को मिली जीत

ड‍िचाओं कलां: भाजपा की रेखा रानी को मिली जीत

नारैना: आप के राजन अरोरा को मिली जीत

पढ़ें :- यूपी बीजेपी ने स्नातक और शिक्षक MLC के 6 उम्मीदवारों के नामों का किया ऐलान, देखें किसको कहां से उतारा?

संगम विहार ए : कांग्रेस के सुरेश चौधरी को मिली जीत

दक्षिण पुरी: आप के राम स्वरूप को मिली जीत

मुंडका: आप के अनिल को मिली जीत

विनोद नगर: भाजपा की सरला चौधरी को मिली जीत

द्वारका बी: भाजपा की मनीषा देवी को मिली जीत

पढ़ें :- यमुना किनारे बेला एस्टेट में 728 लोग रहते हैं, SIR के बाद वोटर लिस्ट में सिर्फ़ एक नाम बचा और बाकी 727 नाम काट दिए गए: राहुल गांधी
Advertisement