Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से ठंड की हुई वापसी, लोगों की बढ़ी परेशानियां

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से ठंड की हुई वापसी, लोगों की बढ़ी परेशानियां

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi-NCR Rain: दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह से ही कई हिस्सों में बारिश हो रही है, जिसके कारण ठंड फिर से बढ़ गयी है। इसके साथ ही, नोएडा के आसपास गरज—चमक के साथ तेज हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट आई है। वहीं, बारिश की वजह से एक्यूआई का स्तर पर गिर गया है। यह मौसमी बदलाव अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकता है।

पढ़ें :- UP Rain Alert : यूपी की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, भीषण गर्मी से मिली राहत

दरअसल, नोएडा में सुबह से हो रही बारिश के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ गयी हैं। बारिश के कारण सर्दी भी बढ़ गयी है। सुबह के समय बारिश तेज रही लेकिन अब हल्की बारिश हो रही और बादल भी घिरे हुए हैं। नोएडा में सुबह का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री दर्ज किया गया।

वहीं, नोएडा में सुबह से हो रही हल्की बारिश हो रही थी लेकिन करीब 11 बजे से तेज बारिश शुरू हो गयी, जिसके कारण सड़कों पर पानी भर गया। इसके कारण ऑफिस आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर जलभराव जैसी स्थिति हो गयी है।

दरअसल, मौसम विभाग ने पहले ही 23 जनवरी को बारिश और तेज हवा चलने का अलर्ट जारी किया था। बारिश के बाद दिन का तापमान गिरकर 19-21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 6-8 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ जाएगा। इससे ठंड एक बार फिर लौटेगी और सुबह-रात में ठिठुरन बढ़ेगी।

पढ़ें :- लखनऊ में बेकाबू डंपर ने चार गाड़ियों को रौंदा, युवक का एक पैर कट के अलग हुआ, डंपर चालक और खलासी फरार

 

Advertisement