Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम नहीं हो रहीं हैं। अब उन्हें दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। ईडी ने पेश न होने पर कोर्ट में अर्जी दी थी, जिस पर कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन भेजा है। इसमें उनहें 17 फरवरी को फोर्ट में पेश होने को कहा गया है।
पढ़ें :- सीएम योगी ने महानिशा पूजन कर जगत कल्याण की प्रार्थना, गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में हवन के साथ नवरात्र महाष्टमी अनुष्ठान पूर्ण
बता दें कि, प्रवर्तन निदेशालय के भेजे गए 5 समन का आप नेता ने अब तक कोई जवाब नहीं दिया। ईडी ने पूछताछ के लिए अरविंद केजरीवाल को पांच बार समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए, जिसके बाद जांच एजेंसी ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। आज इस मामले पर दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई और कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है।