नई दिल्ली। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की जिद के बाद दिल्ली पुलिस ने आखिरकार पैलेट गन केस मामले में पीड़ित साहिल लोचब की शिकायत पर FIR दर्ज करना ही पड़ना है। यह जानकारी दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने दी है। सीनियर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले में FIR दर्ज की है। इस मामले में किसी को भी नामजद नहीं किया गया है। यानी अज्ञात के खिलाफ FIR दर्ज हुई है।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
एफआईआर की कॉपी दिखाते नजर आए राहुल गांधी, बोले-न्याय की जीत हुई
दिल्ली पुलिस के तरफ से साहिल लोचव की शिकायत पर FIR दर्ज किए जाने के बाद, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और साहिल लोचव ने FIR की कॉपी दिखाई। पैलेट गन से घायल हुए साहिल लोचव ने FIR दर्ज होने के बाद कहा कि जब तक देश में जननायक राहुल गांधी हैं, छात्रों की आवाज को कोई नहीं दबा सकता। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि सत्य की जीत हुई है। पिछले महीने जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध प्रदर्शन के दौन लोचव को पैलेट गन से चोटें आई थीं। एफआईआर दर्ज होने के बाद राहुल गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए इसे न्याय की ओर का पहला कदम बताया।
LIVE: Media Byte | LoP Shri @RahulGandhi | New Delhi https://t.co/58eNdccCZb
— Congress (@INCIndia) August 21, 2026
पढ़ें :- सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरव दास को एसईएम कोर्ट से मिली जमानत, लिखित माफीनामे और शपथ पत्र के बाद रिहाई
इस बीच रणदीप सुरजेवाला और प्रियंका गांधी इस वक्त डीसीपी कार्यालय में मौजूद हैं। पैलेट गन मामले में एफआईआर दर्ज होने के बाद भी कांग्रेस नेता संसद मार्ग थाने के बाहर डटे हुए हैं। वे दर्ज की गई एफआईआर की हार्ड कॉपी की मांग कर रहे हैं। कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को घायल छात्र साहिल लोचव के साथ संसद मार्ग थाने पहुंचे। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज करने की मांग की। इसके बाद राहुल गांधी धरने पर बैठ गए। 8 घंटे बाद अब राहुल की मांग मान लिए जाने और साहिल लोचव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने पर सहमति बनने की खबर सामने आई।
पूरा देश देखे कि
मोदी-शाह की सत्ता दोषियों को बचाने और इंसाफ को रोकने के लिए कैसे अपनी पूरी ताकत लगा रही है। pic.twitter.com/tbL9mvU3Lc
— Congress (@INCIndia) August 21, 2026
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता