Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Delhi weather: दिल्ली-एनसीआर में अभी और परेशान करेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू चलने का येलो अलर्ट

Delhi weather: दिल्ली-एनसीआर में अभी और परेशान करेगी गर्मी, मौसम विभाग ने जारी किया लू चलने का येलो अलर्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi weather: दिल्ली में भीषण गर्मी और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। राहत की बजाए लोगों की और ज्यादा मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग इस हफ्ते दो दिन दिल्ली और एनसीआर में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में दिल्ली में तापमान काफी बढ़ सकता है और तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया जा सकता है। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में गर्मी से और ज्यादा परेशानी बढ़ सकती है।

पढ़ें :- UP Monsoon Meter : यूपी में मानसून पड़ा कमजोर, 25 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने 18 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर में भीषण गर्मी पड़ने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही, मौसम खराब होने के दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक की स्पीड से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। दिन के दौरान कभी-कभी हवा की स्पीड 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

वहीं, भीषण गर्मी के बीच लू भी लोगों को परेशान करेगी। 19 और 20 मई को दिल्ली के साथ ही एनसीआर के विभिन्न् हिस्सों में लूट चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 19 मई को दिल्ली एनसीआर में लू चलने के दौरान 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।

यूपी में भीषण गर्मी से लोग परेशान
उत्तर प्रदेश में भी भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं। यहां भी तापमान 43 डिग्री के पार पहुंच रहा है, जिसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। इसके साथ ही गर्म हवाओं ने भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पढ़ें :- Rain alert in UP: यूपी में 13 जिलों में बुधवार जमकर होगी बारिश, इसके बाद लगेगा लंबा ब्रेक
Advertisement