UP Politics: सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने गुरुवार को विधानसभा में अनुपूरक बजट पर चर्चा का जवाब देते समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष को आड़े हाथों लिया था। इस दौरान सीएम योगी ने कहा था कि मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो उससे ज्यादा प्रतिष्ठा मुझे अपने मठ में मिल जाती है। वहीं, प्रतिष्ठा वाले बयान पर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बिना नाम लिए सीएम योगी तंज़ कसा है।
पढ़ें :- 'सपाइयों का क्या भरोसा... चाय-समोसा-रसमलाई सारे माफिया अपने भाई...' वोटिंग के बीच लखनऊ में लगा विवादित पोस्टर
सपा प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा, ‘दिल्ली का ग़ुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं? सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुंचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछेवालों को। कोई है पीछे?’ बता दें कि सीएम योगी ने विधानसभा में समाजवादी पार्टी हमला बोले हुए कहा, ‘आपको बुलडोजर से डर लगता है लेकिन यह निर्दोष के लिए नहीं है बल्कि उन अपराधियों के लिए है जो प्रदेश के नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, प्रदेश के व्यापारियों और बेटियों की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम करते हैं।’
दिल्ली का ग़ुस्सा लखनऊ में क्यों उतार रहे हैं?
सवाल ये है कि इनकी प्रतिष्ठा को ठेस किसने पहुँचाई? कह रहे हैं सामनेवालों से पर बता रहे हैं पीछेवालों को।
कोई है पीछे?
पढ़ें :- सपा पर CM योगी का बड़ा हमला, बोले- पूर्व सरकार के परिवारवाद और तुष्टीकरण ने प्रदेश की प्रशासनिक कार्यकुशलता को किया प्रभावित
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 2, 2024
सीएम योगी (CM Yogi ) ने आगे कहा, ‘मैं यहां नौकरी करने के लिये नहीं आया हूं। मेरा दायित्व बनता है कि अगर कोई गड़बड़ी करेगा तो वह भुगतेगा भी। मैं अपना दायित्व मानता हूं कि हम लोग उससे लड़ेंगे। यह हमारी सामान्य लड़ाई नहीं है। यह प्रतिष्ठा की लड़ाई भी नहीं है। मुझे प्रतिष्ठा प्राप्त करनी होती तो उससे ज्यादा प्रतिष्ठा मुझे अपने मठ में मिल जाती है।’
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के बाद सीएम योगी और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के बीच मनमुटाव के दावे किए जाते रहे हैं। जिसको लेकर अखिलेश यादव बार-बार टिप्पणी करते रहे हैं, यहां तक कि अखिलेश 100 विधायक के लाकर सरकार बनाने का मानसून ऑफर दे चुके हैं। वहीं, अब अखिलेश ने यूपी भाजपा में अंदरूनी कलह को लेकर इशारों-इशारों में सीएम योगी पर निशाना साधा है।