Delivery of 2025 Skoda Kodiaq : स्कोडा भारत में कई तरह की गाड़ियां बेचती है। कंपनी ने हाल ही में अपनी नई एसयूवी Skoda Kodiaq को लॉन्च किया था और अब इसकी डिलीवरी भी पूरे देश में शुरू हो गई है। यह सेकेंड जेनरेशन की Kodiaq है, जिसे अब ग्राहक अपने घर ले जा सकेंगे।
पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें
कीमत
न्यू जेनरेशन की स्कोडा कोडियाक की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 46.89 लाख रुपये है। कंपनी इस एसयूवी के साथ पांच साल या 1.25 लाख किलोमीटर की स्टैंडर्ड वारंटी दे रही है। इसके अलावा ग्राहकों को 10 साल की रोड साइड असिस्टेंस की सुविधा भी मिलेगी।
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तों स्कोडा कोडियाक में एलईडी लाइट्स, एलईडी डीआरएल, एलईडी टेल लाइट्स, एंबिएंट लाइट्स, ब्लैक इंटीरियर, 32.77 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 13 स्पीकर कैंटन ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट्स, की-लैस एंट्री, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, वायरलेस चार्जर, क्रूज कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टेयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, ड्राइविंग मोड्स, एबीएस, ईबीडी और नौ एयरबैग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।