पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज :: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के युवा जिलाध्यक्ष संतोष अग्रहरी ने नौतनवा में आधार कार्ड केंद्र खोलने की मांग की है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं व्यापारियों के साथ उपजिलाधिकारी नौतनवा नवीन प्रसाद को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
श्री अग्रहरी ने बताया कि नगर पालिका परिषद नौतनवा में कई सालों से आधार कार्ड बनाने का कोई केंद्र नहीं है। इस कारण नगर पालिका परिषद और नौतनवा तहसील के सभी ग्राम सभाओं के लोगों को आधार कार्ड के लिए गोरखपुर जाना पड़ता है। कई दिनों की भागदौड़ के बाद ही आधार कार्ड बन पाता है।
आधार कार्ड की कमी से स्कूलों में बच्चों का प्रवेश प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल ने मांग की है कि उपजिलाधिकारी कार्यालय की सुरक्षा में एक आधार कार्ड केंद्र खोला जाए। यहां नए कार्ड बनाने और संशोधन की सुविधा उपलब्ध कराई
जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला उपाध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता, सुधाकर जायसवाल, अनिल श्रीवास्तव, सचिन जायसवाल, संत जायसवाल,वीरेंद्र जायसवाल,करुणेश पति त्रिपाठी, सलीम और मनोज जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे।
महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया की रिपोर्ट