पटना। बिहार में एक ही चरण में विधानसभा चुनाव कराने के जनता दल यूनाइटेड के चुनाव आयोग से अनुरोध पर प्रतिक्रिया देते हुए उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि हर पार्टी की अपनी सोच और मांगें होती हैं। हालांकि एनडीए चुनाव आयोग के फैसले को स्वीकार करेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है। वह जो भी फैसला लेगा, उसे सभी को मानना होगा। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राहुत गांधी और तेजस्वी यादव पर अपनी जिम्मदारियां पूरी न करने का आरोप लगाया है।
पढ़ें :- Assembly By-Election Voting : आज बांकीपुर, दतिया और मंजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी की साख दांव पर, तीनों सीटों पर वोटिंग जारी
जेडीयू बिहार के अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि उनकी यह मांग इसलिए है कि राज्य के बाहर रहने वाले लोग भी अपना वोट डाल सकें। बिहार से बाहर रहने वाले अधिकांश लोग छठ महापर्व मनाने अपने घर आते है। ऐसे में अगर छठ के ठीक बाद एक ही चरण में मतदान होता है तो सभी अपना वोट डाल सकेंगे। इससे वोटिंग का प्रतिशत भी बढ़ेगा। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अप्पू और पप्पू पर अपनी ज़िम्मेदारियां पूरी न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अप्पू और पप्पू (तेजस्वी यादव और राहुल गांधी) दो नेता हैं। एक को मुख्यमंत्री और दूसरे को प्रधानमंत्री बनाते रहते हैं। वे संवैधानिक पदों पर बैठे हैं, लेकिन अपनी ज़िम्मेदारियों का निर्वहन नहीं करते है। जनता ने तय कर लिया है कि नेता वही होगा जिसने सेवाभाव से राज्य का विकास किया हो, जिसने बिहारी शब्द को अपमान से हटाकर गौरव का विषय बनाया हो।