लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ती जा ही है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की तरफ से लगातार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीध्य अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा जा रहा है। डिप्टी सीएम ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, जातिवाद और परिवारवाद, तुष्टिकरण के प्रतीक हैं सपा बहादुर अखिलेश यादव! तीनों चीजें उनमें कूट-कूटकर भरी हैं। भाजपा ही वर्तमान,भाजपा ही भविष्य।
पढ़ें :- UPA सरकार में बजट का 4.6 प्रतिशत शिक्षा में जाता था, जिसे भाजपा सरकार में 2.6 प्रतिशत कर दिया गया: राहुल गांधी
बता दें कि, उत्तर प्रदेश 10 में से 9 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। चुनाव की तारीख के एलान के बाद सपा और भाजपा के नेताओं की तरफ से लगातार एक दूसरे पर तीखे हमले किए जा रहे हैं। इन सभी सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि 23 नवंबर को नतीजों का एलान होगा।
जातिवाद और परिवारवाद,तुष्टिकरण के प्रतीक हैं सपा बहादुर श्री अखिलेश यादव! तीनों चीजें उनमें कूट-कूटकर भरी हैं।
भाजपा ही वर्तमान,भाजपा ही भविष्य।
— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) October 18, 2024
पढ़ें :- सिस्टम में बैठे लोग देश में 'अंधभक्त' तो चाहते हैं लेकिन अपने बच्चों को 'अंधभक्त' नहीं बनाना चाहते: राहुल गांधी
इन सीटों पर होगा होना है चुनाव
बता दें कि, यूपी में करहल (मैनपुरी), सीसामऊ (कानपुर), मिल्कीपुर (अयोध्या), कटेहरी (अंबेडकरनगर), कुंदरकी (मुरादाबाद), खैर (अलीगढ़), गाजियाबाद, फूलपुर (प्रयागराज), मझवा (मिर्जापुर) और मीरापुर (मुजफ्फरनगर) पर उपचुनाव होने हैं। सीसामऊ सीट सपा विधायक इरफान सोलंकी को सजा होने से रिक्त हुई है जबकि 9 विधायक, लोकसभा सदस्य बन चुके हैं। हालांकि, इसमें मिल्कीपुर सीट पर चुनाव की तारीख का एलान नहीं हुआ है।