Desi Jugaad Video: इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला ने कपड़े धोने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया है, जिसके बारे में आप सोच भी नही सकते हैं। नए और अनोखे तरीके से कपड़े धोने का ये तरीका लोगों के बीच काफी वायरल हो रहा है। बहुत सारे लोग इस वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं।
पढ़ें :- प्रशांत भूषण बोले - देश में सत्ता परिवर्तन तो जरूर होगा,'ये रिजीम चेंज की लड़ाई है ...', हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार
वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि महिला ने एक टब में पानी और कपड़े डाल दिए हैं। इसके बाद महिला ने उस टब के ऊपर बच्चे की साइकिल को लेटा दिया है। फिर महिला ने उसमें सर्फ डालकर साइकिल के पैडल से कपड़ों और सर्फ को पानी में घूमा रही है। महिला के साइकिल के पैडल से कपड़ों के धोने के इस अनोखे तरीके को अगर वाशिंग मशीन वाले देख लेंगे तो शायद वो भी हिल जाएंगे।
गजब वाशिंग मशीन है pic.twitter.com/PiByjrqx98
— rajesh (@BhartRajesh) August 20, 2024
पढ़ें :- अभिजीत दिपके और नेहा बोरा की प्रेस में हंगामा और नारेबाजी, 'बंद करो, दफा हो जाओ', सीजेपी चीफ बोले-इन्हें दे दीजिए 50-100 का नोट
कपड़े धोने के लिए महिला के गजब जुगाड़ के इस वीडियो को एक्स @BhartRajesh नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे अब तक कई लोगों ने देखा और लाइक भी किया है। इसके साथ ही बहुत से लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। एक यूजर ने लिखा- ‘अब तो साइकिल से ही काम चल सकता है’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- ‘वाह घरेलू वाशिंग मशीन’।