लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने काग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, हरियाणा से महाराष्ट्र तक चुनावी हार के बावजूद, कांग्रेस जनता का मूड समझने में विफल है। गरीब कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब को अमीर बनाने वाली योजनाओं की सफलता से कांग्रेस बेचैन है।
पढ़ें :- आकाश आनंद, बोले-योगी सरकार ने पिछले 10 साल में आपके टैक्स के 7 हजार करोड़ रुपये से अपनी नाकामियां छुपाईं, सपा-कांग्रेस पर हुए फायर
केशव मौर्य ने कहा, कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देखना बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। गरीब कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब को अमीर बनाने वाली योजनाओं की सफलता से कांग्रेस बेचैन है।
चीन से चंदा लेने और पाकिस्तान का गुणगान करने वाले कांग्रेसी नेता संसद का समय बर्बाद कर, देश के गौतम अडानी, मुकेश अंबानी जैसे उद्योगपतियों पर झूठे आरोप लगाते हैं। जिन्हें जम्मू-कश्मीर में हर घर तिरंगा फहराना भी सहन नहीं, वे भारत की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता का विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस के युवराज श्री राहुल गांधी और उनकी पार्टी प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत को आत्मनिर्भर, विकसित और दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनते देखना बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं।
गरीब कल्याण, महिलाओं के सशक्तिकरण और गरीब को अमीर बनाने वाली योजनाओं…— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) December 5, 2024
पढ़ें :- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में महसूस हुए तेज झटके, जानें कहां था केंद्र?
हरियाणा से महाराष्ट्र तक चुनावी हार के बावजूद, कांग्रेस जनता का मूड समझने में विफल है।
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर भी बनेगा, विकसित भी, और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था भी। भारत की प्रगति, उद्योगपतियों की सफलता और तिरंगे की शान को कोई रोक नहीं सकता।