ग्रेटर नोएडा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां दहेज में स्कॉर्पियो और बुलेट देने के बावजूद पति और ससुराल वालों का लालच खत्म नहीं हुआ. लगातार प्रताड़ना झेल रही निक्की को आखिरकार ज्वलनशील पदार्थ डालकर निक्की को आग के हवाले कर दिया गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जया गया जहां उसकी मौत हो गयी। निक्की के परिवार वालों के सास ,ससुर ,जीजा पर एफ़आईआर दर्ज करने की मांग किए हैं।
पढ़ें :- Exit Poll 2026: पश्चिम बंगाल में होने जा रहा बड़ा उल्टफेर, बंगाल-असम समेत तीन राज्यों में बनेगी भाजपा सरकार
वहीं मिली जानकारी के मुताबिक दादरी इलाके के रूपवास गांव की रहने वाली निक्की की शादी 9 दिसंबर 2016 को कासना क्षेत्र के सिरसा निवासी विपिन से हुई थी. निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी भी सिरसा में ही रोहित भाटी से हुई थी। शादी के बाद दोनों ही बहनों को दहेज को लेकर हिंसा का सामना करना पड़ा।बता दें ये घटना 21 अगस्त की शाम की है। आरोप है कि उस दिन भी निक्की के साथ मारपीट की गई. इसके बाद ससुराल वालों ने उस पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी. इसके बाद निक्की को प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही निक्की ने दम तोड़ दिया.
इस मामले में निक्की की बहन कंचन ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा कि सास दया, ससुर सत्यवीर, पति विपिन और जीजा रोहित भाटी मिलकर निक्की को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते थे. एफआईआर में कहा गया है कि यह हत्या प्लानिंग के तहत की गई. निक्की के परिजन आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। निक्की के पिता भिखारी सिंह ने बताया कि पहले दहेज में स्कॉर्पियो दी गई, फिर मृतक महिला के पति और उसके परिजनो ने बुलेट की मांग की. वह भी पूरी की गई। इस अब के बाद भी उसके ससुराल वाले एक न एक चीज़ को लेकर परेशान करते थे।
यहां देखें वीडियो
ग्रेटर नोएडा के सिरसा गाँव में दहेज के लिए 27 वर्षीय निक्की भाटी को बेरहमी से पीटकर ज़िंदा जलाया गया। जिसमें बेटा कह रहा है – ‘पापा ने मम्मा को जलाया।’ आरोपी पति गिरफ्तार।
पढ़ें :- West Bengal Elections: बंगाल में दूसरे चरण में भी 90 प्रतिशत के करीब हुई वोटिंग, जानिए एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार
गुर्जर समाज ऐसी कुप्रथा और हैवानियत का कड़ा विरोध करता है और दोषियों को सख़्त सज़ा की मांग करता है । pic.twitter.com/wwm3qReUKn
— GURJAR BOYS PAGE (@GurjarBoysPage) August 24, 2025
निक्की के पिता का कहना है कि उनकी बड़ी बेटी को मार दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह दहेजखोरों की सोची-समझी साजिश है. भिखारी सिंह ने मांग की कि आरोपियों का एनकाउंटर कर होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि योगी की सरकार है, आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलना चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम भूख हड़ताल पर बैठ जाएंगे.
इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें निक्की का 6 साल का बेटा कह रहा है कि पापा ने लाइटर से मम्मी को आग लगा दी. निक्की की मौत के बाद इलाके में आक्रोश है. परिजनों का आरोप है कि निक्की और कंचन की शादी के बाद से ही ससुराल वाले लगातार पैसों और महंगी चीजों की मांग करते रहे. कभी कार, कभी बाइक, कभी नकद रकम – लेकिन लालच खत्म नहीं हुआ.
पढ़ें :- लखनऊ नगर निगम ने हाईकोर्ट में जीती सहारा शहर की कानूनी लड़ाई , अब 170 एकड़ जमीन निगम के कब्जे में