Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. “कर्नाटक की कप्तानी ने बदला खेलने का अंदाज, विराट से मिली प्रेरणा”: देवदत्त पडिक्कल

“कर्नाटक की कप्तानी ने बदला खेलने का अंदाज, विराट से मिली प्रेरणा”: देवदत्त पडिक्कल

By हर्ष गौतम 
Updated Date

IPL 2026: देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और IPL में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते हूए कल आरसीबी की ओर से खेलते हुए उन्होंने अर्धशतक जड़कर टीम की गुजरात टाइट्ंस के खिलाफ जीत में अहम भूमिका निभाई। पडिक्कल ​ने शानदार खेलते हुए मात्र 27 गेंदो पर 55 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस मैच में गुजरात ने 206 रनों का लक्ष्य आरसीबी के सामने रखा था, जिसे आरसीबी 1.1 ओवर पहले ही विकेटों के नुकसान में हासिल कर लिया। विराट कोहली ने 81 रनों की शानदार पारी खेली जिससे उन्हें प्लेयर आफ द मैच चुना गया।

पढ़ें :- GT कोच ने कोहली की जम के तारीफ की,बोले- विराट की लगन उन्हें सबसे अलग बनाती है

मैच के बाद पडिक्कल ने कहा कि कर्नाटक क्रिकेट टीम की कप्तानी ने उन्हें एक बेहतर और संपूर्ण टी20 बल्लेबाज बनने में काफी मदद की है। उनका मानना है कि कप्तानी ने उन्हें खेल को अलग नजरिए से समझने का मौका दिया। उन्होंने कहा, “निश्चित तौर पर मुझे लगता है कि कप्तान बनने से मुझे खेल के प्रति एक अलग दृष्टिकोण मिला है। इससे मुझे यह समझने का मौका मिला कि एक गेंदबाज कैसे सोचता है, कप्तान मैदान पर किस तरह फैसले लेते हैं और वे क्या करने की कोशिश करते हैं।”

पडिक्कल ने बताया कि इससे उन्हें अपने खेल के कई पहलुओं को सुधारने और मैच की परिस्थितियों के अनुसार खेलने में मदद मिली। उन्होंने कहा कि अब वह अपनी भूमिका और स्थिति को बेहतर तरीके से समझ पाते हैं, जिससे उनके प्रदर्शन में सुधार आया है। उन्होंने विराट कोहली (Virat Kohli) की भी जमकर तारीफ की और कहा कि क्रिकेट में लगभग सब कुछ हासिल करने के बावजूद विराट का जुनून और ऊर्जा आज भी वैसी ही है। पडिक्कल ने कहा, “मुझे उनकी जो सबसे खास बात लगती है, वह उनकी ऊर्जा और हर अभ्यास सत्र में उनका जोश है। उन्होंने इस खेल में बहुत कुछ हासिल किया है, लेकिन इसके बावजूद वह हर मैच और हर प्रैक्टिस में अपना शत-प्रतिशत देते हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि विराट की यही प्रतिबद्धता टीम के बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरित करती है। जब कोई खिलाड़ी खेल के प्रति इतना समर्पित और जुनूनी दिखता है, तो उसका असर पूरी टीम पर पड़ता है। पडिक्कल ने यह भी बताया कि रणजी ट्रॉफी की लाल गेंद से टी20 क्रिकेट में बदलाव के दौरान उन्होंने अपनी तकनीक में कई जरूरी सुधार किए। उन्होंने कहा, “अगर आप मेरी रणजी ट्रॉफी की बल्लेबाजी की तुलना आईपीएल की बल्लेबाजी से करें, तो बदलाव साफ नजर आएंगे। लेकिन मेरा आत्मविश्वास और भरोसा अब भी पहले जैसा ही है।” उनका मानना है कि तकनीकी बदलाव, कप्तानी का अनुभव और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों से मिली प्रेरणा ने उन्हें मौजूदा समय में एक बेहतर बल्लेबाज बनाया है।

पढ़ें :- RCB vs GT : आज आरसीबी की गुजरात से होगी भिड़ंत, जानिए अब तक किसका पलड़ा भारी
Advertisement