Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras Shubh Muhurat 2024 : धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में करें शॉपिंग, घर में आरोग्य और समृद्धि आएगी

Dhanteras Shubh Muhurat 2024 : धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में करें शॉपिंग, घर में आरोग्य और समृद्धि आएगी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras Shubh Muhurat 2024 : माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा का पर्व धनतेरस हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। इस दिन धन की माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा का विधान है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, धन त्रयोदशी पर्व के दिन मां लक्ष्मी, भगवान धन्वंतरि और भगवान धन कुबेर की पूजा अर्चना करने से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। पंचांग के अनुसार, इस साल धनतेरस 29 अक्टूबर को है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने से महालक्ष्मी का आगमन होता है और घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। इस दिन घर में अपने सामर्थ्य अनुसार कोई नई चीज खरीदकर लाई जाती है, जैसे सोना- चांदी, कपड़े बर्तन, गाड़ी आदि। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जातकों को आरोग्य की भी प्राप्ति होती है।

पढ़ें :- Radha Ashtami Asht Sakhiyon 2026 : राधा रानी की अष्ट सखियों के रहस्य और उनके मंदिर ,

धनतेरस की शॉपिंग का शुभ मुहूर्त
इस दिन खरीदारी का पहला शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 10.00 बजे तक रहेगा।
वहीं, दूसरा शुभ मुहूर्त दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03 बजकर 30 मिनट तक रहेगा
जबकि तीसरा शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 36 मिनट से रात 08 बजकर 32 बजे तक होगा।

इन चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है
धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। नुकीली चीजें जैसे चाकू और कैंची को इस दिन न खरीदें। वहीं इस दिन कांच के बर्तन। एल्युमिनियम, प्लास्टिक, तेल या घी को भी खरीदने से बचना चाहिए।

Advertisement