Dharmashala Test Weather : भारत बनाम इंग्लैंड, टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच (India vs England, 5th Test) धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 7 मार्च से खेला जाना है। इस सीरीज पर 3-1 से पहले ही कब्जा कर चुका भारत अब आखिरी मैच को भी अपने नाम करना चाहेगा। हालांकि, आखिरी टेस्ट मैच में मौसम विलेन साबित हो सकता है। पांचवें टेस्ट मैच के दौरान ओलावृष्टि (Hailstorm) और तापमान बेहद नीचे रहने का पूर्वामान है।
पढ़ें :- Irani Cup 2026 : ऋषभ पंत की कप्तानी में ROI ने जीती ईरानी ट्रॉफी, जम्मू-कश्मीर की टीम को 167 रनों से हराया
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत बनाम इंग्लैंड, पांचवें टेस्ट मैच (India vs England, 5th Test) के दौरान बारिश (Rain) के साथ-साथ ओलावृष्टि (Hailstorm) की संभावना है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -4 डिग्री से नीचे जाने की उम्मीद है। धर्मशाला में बारिश और ओलावृष्टि से टेस्ट मैच प्रभावित हो सकता है। बता दें कि टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए धर्मशाला रवाना होने से पहले, इंग्लैंड और भारत की टीमें वर्तमान में मोहाली में प्रैक्टिस कर रही हैं। धर्मशाला में अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच ही खेला गया है, जिसमें भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था।