Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. BJP को धर्मेंद्र कश्यप ने किया टाटा-बाय-बाय, बोले- ‘पार्टी में घुटन होने लगी थी’

BJP को धर्मेंद्र कश्यप ने किया टाटा-बाय-बाय, बोले- ‘पार्टी में घुटन होने लगी थी’

By Kalpna Pandey 
Updated Date

UP Assembly Election: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी को फिर एक झटका लगा है। मंगलवार शाम आंवला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सिर्फ एक लाइन लिखी—‘टाटा-बाय-बाय।’ इसके बाद से ही सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई। और बुधवार सुबह उन्होंने मीडिया के सामने आकर बीजेपी से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। लेकिन ये फैसला अचानक नहीं आया। धर्मेंद्र कश्यप ने बीजेपी संगठन को लेकर अपनी नाराजगी खुलकर सामने रखी है।

पढ़ें :- Viral : मुकेश सहनी, बोले-सच की आवाज़ को झूठ के बैरिकेडिंग से नहीं रोका जा सकता, क्योंकि सच किसी सत्ता, कुर्सी का मोहताज नहीं होता

उनका आरोप है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में जिन लोगों ने उनके खिलाफ काम किया और उन्हें हराने के लिए भितरघात किया, पार्टी ने उन्हीं लोगों को बाद में संगठन में तरजीह दी और बड़े पद दिए। यानी उनकी नाराजगी सिर्फ टिकट या पद को लेकर नहीं है, बल्कि सवाल पार्टी के अंदर उनके साथ हुए व्यवहार का भी है। कश्यप का कहना है कि अगर ऐसे लोगों पर कार्रवाई नहीं होगी, तो उनके जैसे निष्ठावान कार्यकर्ता का पार्टी को ‘टाटा-बाय-बाय’ कहना स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि, बीजेपी में घुटन होने लगी थी। अब बीजेपी की तरफ से इस पर क्या जवाब आता है, ये देखना भी अहम होगा।

लेकिन धर्मेंद्र कश्यप के इस्तीफे के बाद वह समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे इस बात को लेकर चर्चा छिड़ी हुयी है। जिसपर कश्यप ने कहा है कि, वह पहले अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे और उनकी राय के बाद अगला राजनीतिक कदम तय करेंगे। यानी उन्होंने अभी अपने पत्ते पूरी तरह नहीं खोले हैं, लेकिन सपा की संभावना को खारिज भी नहीं किया है।

अब अगर धर्मेंद्र कश्यप सपा में जाते हैं, तो इसका असर सिर्फ उनकी राजनीति तक सीमित नहीं रहेगा। क्योंकि रुहेलखंड की राजनीति में कश्यप का अपना प्रभाव माना जाता है। वह 2014 और 2019 में आंवला से बीजेपी के टिकट पर लगातार दो बार लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं।

अब एक और दिलचस्प बात। धर्मेंद्र कश्यप अपनी बेटी कीर्ति कश्यप को भी सक्रिय राजनीति में लाने की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया है कि वह जहां चाहेंगे, वहां से उनकी बेटी को टिकट मिलेगा। ऐसे में अगर धर्मेंद्र कश्यप सपा में जाते हैं, तो उनकी बेटी के भी सपा के टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो सकती हैं।

पढ़ें :- सीएम योगी बोले- 2017 से पहले सिफारिशों के आधार पर होती थी नियुक्ति, अब यूपी पुलिस में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती…
Advertisement