Dharmendra video: बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) जो हाल ही में करण जौहर निर्देशित फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ (Film ‘Rocky and Rani Ki Love Story’) में नजर आए थे, उन्होंने मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर की लिखी गजल पर होंठ हिलाते (लिप-सिंक करते) हुए अपना एक वीडियो शेयर किया।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
आपको बता दें, एक्टर ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें प्रसिद्ध पार्श्व गायक मोहम्मद रफी (Singer Mohammed Rafi) के गाने पर लिप-सिंक करते देखा जा सकता है। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, “हकीकत ए जिंदगी बयान कर बैठा हूं…मेरे कुनबे के लोग…मेरे प्रशंसक मुझे उदास नहीं देख पाते।”
गाने की बात करें तो गीतकार साहिर लुधियानवी ने 1960 की फिल्म ‘लाल किला’ के गाने ‘लगता नहीं दिल मेरा’ में मुगल बादशाह की गजल का इस्तेमाल किया था। यह गजल मूल रूप से मुगल बादशाह ने लिखी थी, जब वह रंगून (म्यांमार) में निर्वासन में थे।
Haqeeqat e zindagi bayaan kar baitha hoon …. mere kunbe ke log……mere fans mujhe udas nahin dekh paate …….
pic.twitter.com/Z665i3WFEh — Dharmendra Deol (@aapkadharam) March 18, 2024
पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं
इस कविता में उनका अपने देश और अपनों से बिछड़ने का दर्द साफ झलकता है। वह अपनी मौत तक रंगून में ही रहे और उन्हें वहीं दफनाया गया। उन्हें अपनी इस किस्मत का अंदाजा था, जिसे वह इस गजल की आखिरी शेर में जाहिर किया।