धारवाड़। कर्नाटक के धारवाड़ में हुए चर्चित हत्याकांड का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में फ्लैट के अंदर का वह मंजर दिखाई देता है जिसने पुलिस से लेकर रिश्तेदारों तक सभी को स्तब्ध कर दिया। कमरे में एक तरफ डॉक्टर पति का शव पड़ा था वहीं खून से लथपथ आठ वर्षीय बेटा घायल अवस्था में फर्श पर तड़प रहा था। इसी दौरान उसकी मां और मृतक की पत्नी डॉ. प्रियंका बेड पर लेटी मोबाइल फोन में रील्स देखती नजर आई।
पढ़ें :- थाईलैंड में 9वी के छात्र ने स्कूल में फायरिंग कर 6 की मौत की, दादा-दादी को भी मारा, बाद में खुद को भी गोली मारी
जानकारी के मुताबिक घटना के बाद परिजन लगातार डॉ. किरण होनानवर से संपर्क करने की कोशिश कर रहे थे। फोन उनकी पत्नी डॉ. प्रियंका उठा रही थीं, लेकिन हर बार अलग-अलग बहाने बनाकर बात टाल देती थीं। काफी देर तक कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर रिश्तेदार अपार्टमेंट पहुंचे। फ्लैट का दरवाजा खुलते ही अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए।
फर्श पर खून, कमरे में पसरा सन्नाटा
फ्लैट के अंदर प्रवेश करते ही हर तरफ खून के निशान दिखाई दे रहे थे। बेडरूम में डॉक्टर किरण होनानवर का शव पड़ा था, जबकि उनका आठ साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हालत में मिला। इसी कमरे में बेड पर लेटी डॉ. प्रियंका मोबाइल फोन चलाती हुई दिखाई दीं। इस दृश्य ने मौके पर मौजूद लोगों को हैरान कर दिया।
पढ़ें :- हरियााणा में थाने के सामने ताबड़तोड़ 30 राउंड फायरिंग हुई, स्कॉर्पियो पर बरसाईं गोलियां, 7 घायल
पुलिस भी देखकर रह गई दंग
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जब फ्लैट की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी स्तब्ध रह गए। एक ओर पति की लाश और दूसरी ओर घायल बच्चा पड़ा था, जबकि आरोपी महिला बेफिक्र होकर मोबाइल में रील्स स्क्रॉल कर रही थी। घटना का वीडियो अब सामने आने के बाद यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।
कर्नाटक धारवाड़ के 45 वर्ष या डॉक्टर किरण होन्नानवर अपनी फ्लैट में खून से लहूलुहान पड़े हुए हैं
उनका 8 वर्षीय मासूम बेटा भी खून से लतफत है.
वहीं उनकी बेशर्म, बेहया, निर्लज पत्नी डॉक्टर प्रियंका आराम से बिस्तर पर सोकर फोन चला रही है
पढ़ें :- Video-पूर्व क्रिकेटर शाकिब अल हसन के घर पर कट्टरपंथियों ने किया हमला, शेख हसीना के वर्चुअल संबोधन में हुए थे शामिल
भला कोई औरत इतनी बड़ी निर्लज कैसे हो सकती… pic.twitter.com/wkZ7MJPRiW
— Kikki Singh (@singh_kikki) July 16, 2026
पत्नी पर हत्या का आरोप, जांच जारी
पुलिस ने डॉ. प्रियंका को इस मामले में आरोपी बनाया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है। पुलिस वीडियो समेत अन्य सभी सबूतों की भी जांच कर रही है।