Dhurandhar 2 Box Office : ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) के ट्रेलर ने लोगों की एक्सपेक्टेशन को हाई कर दिया था। जैसा कि मेकर्स ने वादा किया था इस बार डबल एक्शन और थ्रिलर देखने को मिलेगा, ठीक वैसा ही हुआ। ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) का रिव्यू सामने आ गया है। फिल्म में जबरदस्त हिंसा और थ्रिल देखने को मिला है। लोगों को फिल्म के गाने और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की एक्टिंग काफी पसंद आ रही है। पूरे सोशल मीडिया पर इस वक्त ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की ही बात हो रही है। थियेटर्स हाउसफुल (Theaters Are Housefull) हैं। खास बात है कि बुक माय शो (BookMyShow) पर हर घंटे 70 हजार से ज्यादा टिकट बुक हो रहे हैं।
पढ़ें :- सलमान खान ने कैप्टन स्मित मच्छार को सैल्यूट करते हुए लिखा, ‘कमाल कर दिया पायलट जी’..
‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) को लेकर सिनेमा लवर्स के बीच तगड़ा बज बना हुआ है। रिलीज से पहले ही टिकट विंडो पर लोगों की भीड़ लगी हुई थी। अब रिलीज के बाद इसमें और बढ़ोतरी हो गई है। पिक्चर को फैंस एक बार देखने के बाद दोबारा देखने के लिए थिएटर का रुख कर रहे हैं। ऐसे में हर घंटे 72 हजार से ज्यादा टिकट बुक माय शो (BookMyShow) पर बुक हो रहे हैं।
फिल्म को लेकर ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है ये मूवी सभी पुराने रिकॉर्ड ब्रेक करने वाली है। एडवांस बुकिंग के आकंड़ों की मानें तो मूवी पहले दिन 200 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन (Worldwide Collection) करने के लिए तैयार है। सेलेब्स और पब्लिक दोनों ने फिल्म की तारीफ की है।