Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow News: जानकीपुरम में फैला डायरिया, ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज; क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई

Lucknow News: जानकीपुरम में फैला डायरिया, ट्रामा सेंटर में भर्ती किए गए मरीज; क्षेत्र में कराई गई साफ-सफाई

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में जानकीपुरम के सेक्टर-7 में डायरिया  फैलने का मामला सामने आया है। यहां घरों में गंदा पानी आने के कारण लोगों को इस इस बीमारी से गुजरना पड़ रहा है। हर दूसरे घर में मरीज है। रविवार को यहां स्वास्थ्य कैंप  लगाया गया। इसमें लोगों की सेहत की जांच की गई। बीमारों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। साथ ही क्षेत्र में साफ-सफाई कराई गई है। बताते चलें कि एक दिन पहले शनिवार को यहां डायरिया से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है।

पढ़ें :- भाजपा करती है नकारात्मक राजनीति, छात्रों-नौजवानों के प्रति इस सरकार की नीयत साफ नहीं: अखिलेश यादव

इससे लोगों में आक्रोश था। इसको देखते हुए रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम क्षेत्र में पहुंची। शिविर में लोगों की जांच करके उचित सलाह दी। साथ ही नगर निगम ने सफाई कर्मियों को भेजकर मृतक के घर के आसपास, पार्क व सड़कों के किनारे जमा गंदगी साफ कराई

Advertisement