मुंबई। सोशल मीडिया (Social Media) पर हर दिन कोई न कोई तस्वीर या वीडियो तेजी से वायरल होता है और देखते ही देखते लोग उसे सच मान बैठते हैं। अब ऐसी ही एक तस्वीर बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) और सोशल मीडिया (Social Media) सेंसेशन पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) को लेकर वायरल हो रही है। तस्वीर सामने आने के बाद सोशल मीडिया (Social Media) पर दोनों की शादी की चर्चाएं शुरू हो गईं। कुछ यूजर्स ने तो इसे देखकर दोनों को शादी की बधाई तक दे डाली।
पढ़ें :- Video- भोजपुरी स्टार पवन सिंह को एक खास तस्वीर गिफ्ट करना चाहता था युवक, सुरक्षाकर्मियों ने फैन को स्टेज से नीचे फेंका
वायरल तस्वीर में पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) दूल्हे के लिबास में नजर आ रहे हैं, जबकि राखी सावंत (Rakhi Sawant) लाल रंग के दुल्हन वाले जोड़े में दिखाई दे रही हैं। तस्वीर का बैकग्राउंड भी शादी के मंडप जैसा बनाया गया है। इसके अलावा दोनों की हल्दी सेरेमनी जैसी तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही है। यही वजह है कि कई लोगों को पहली नजर में ये तस्वीरें बिल्कुल असली लगीं।
हालांकि इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई कुछ और है। दरअसल राखी सावंत (Rakhi Sawant) और पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) की शादी नहीं हुई है। सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हो रही ये तस्वीरें असली नहीं, बल्कि AI की मदद से तैयार की गई फर्जी तस्वीरें बताई जा रही हैं। यानी तस्वीरों में दिखाई दे रहा पूरा शादी का सीन वास्तविक घटना नहीं है।
बताया जाता है कि राखी सावंत (Rakhi Sawant) और पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) को पहले कुछ कार्यक्रमों और कॉमेडी से जुड़े मौकों पर साथ देखा जा चुका है। दोनों अपने मजाकिया अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। संभवत: इसी वजह से उनकी तस्वीरों को एडिट कर शादी का रूप दिया गया और फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया गया। फिलहाल दोनों की शादी को लेकर सामने आई वायरल तस्वीरों में कोई सच्चाई नहीं है। ऐसे में सोशल मीडिया (Social Media) पर किसी भी तस्वीर को देखकर तुरंत विश्वास करने के बजाय उसके स्रोत और सच्चाई की जांच करना जरूरी है।
रिपोर्ट : कल्पना पांडेय