Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्या सूर्यकुमार यादव दोहराना चाहते थे युवराज सिंह का रिकॉर्ड? Asia Cup 2022 में ऐसा करने वाले बने भारतीय बल्लेबाज

क्या सूर्यकुमार यादव दोहराना चाहते थे युवराज सिंह का रिकॉर्ड? Asia Cup 2022 में ऐसा करने वाले बने भारतीय बल्लेबाज

By शिव मौर्या 
Updated Date

 Asia Cup 2022 : एशिया कप 2022 में भारत का दूसरा मुकाबाल हॉन्ग कॉन्ग से हुआ। भारत ने दूसरा मुकाबला भी जीत लिया। दूसरे मुकाबाले में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने तूफानी पारी खेली। यही नहीं उन्होंने एक ओवर में चार छक्के भी जड़े। सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) की तूफानी पारी के कारण ही टीम इंडिया एक बड़ा स्कोर बना पाई। दूसरा मैच जीतने के बाद टीम इंडिया सुपर 4 में पहुंच गई है।

पढ़ें :- Bangladesh All-Out: भारतीय गेंदबाजों ने बांग्लादेश की पहली पारी को रन 149 पर समेटा; बुमराह ने झटके सबसे ज्यादा विकेट

इसके साथ ही सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल, सूर्यकुमार यादव टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में भारत के लिए एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इसके अलावा वे संयुक्त रूप से इस मामले में पहले स्थान पर भी हैं, क्योंकि उनसे पहले अफगानिस्तान के नजीबुल्लाह जादरान ने बांग्लादेश के खिलाफ 6 छक्के जड़े थे।

इस तरह सूर्यकुमार यादव  (Suryakumar Yadav) उनके साथ इस रिकॉर्ड को साझा किए हुए हैं। बता दें कि, सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने बुधवार को हॉन्ग कॉन्ग के खिलाफ 6 चौके और छह छक्के लगाए थे। पुरुषों के टी 20 एशिया कप मैच में किसी अन्य भारतीय बल्लेबाज ने तीन से अधिक छक्के नहीं लगाए हैं। सूर्यकुमार ने इस मैच में 26 गेंदों में 68 रन बनाए।

 

पढ़ें :- R Ashwin Created History: क्रिकेट के 147 साल के इतिहास में जो कोई न कर पाया... वो अश्विन ने कर दिखाया
Advertisement