Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. डीआईजी गोरखपुर ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण

डीआईजी गोरखपुर ने किया नेपाल सीमा का निरीक्षण

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो सोनौली महराजगंज ::भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पर पहुंचे डीआईजी गोरखपुर आनन्द कुलकर्णी ने सोनौली बार्डर का निरीक्षण किया। इसके उपरांत उन्होंने सरहद के जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बैठक किया। सीमा पर सुरक्षा को लेकर जांच करने पगडंडियों पर निगरानी सहित स्थानीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

मंगलवार की शाम भारत नेपाल के सोनौली बॉर्डर पहुंचे डीआईजी गोरखपुर सोनौली बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने भारत नेपाल के सोनौली भारत द्वार से सटे एसएसबी कैंप में भारतीय सीमा के जांच एवं सुरक्षा एजेंसियों के साथ एक बैठक भी किया।

डीआईजी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि भारत नेपाल का सोनौली बार्डर सबसे संवेदनशील है। अयोध्या में श्री राम मंदिर मे प्राण प्रतिष्ठा और गणतंत्र दिवस को लेकर अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चौकसी बरतने का निर्देश निर्गत किया गया है कहा कि विभिन्न प्रकार की कार्य योजना चौकसी और सुरक्षा को लेकर योजना बनाई गयी है। सभी पगडंडी मार्गो पर जांच किए जाएंगे पेट्रोलिंग होगी साथ ही विभिन्न होटलों में भी सघन जांच की जाएगी। सरहद पर कड़ी चौकसी के निर्देश दिए गये है।

इस मौके पर सोमेन्द्र मीना एसपी महराजगंज, एएसपी महाराजगंज अतीश कुमार सिंह,कमांडेंट शंकर सिंह, डिप्टी कमिश्नर वैभव कुमार सिंह, एसओ अभिषेक सिंह सहित आव्रजन अधिकारी तथा खुफिया एजेंसियों के लोग मौजूद रहे।

 

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप
Advertisement