मुंबई : ग्लोबल सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) अपनी अपकमिंग फिल्म ‘अमर सिंह चमकीला’ (Amar Singh Bright) के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में इमोशनल हो गए। एक्टर व सिंगर दिलजीत गुरुवार को मुंबई के बांद्रा में महबूब स्टूडियो में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए।
पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया
दिलजीत के साथ निर्देशक इम्तियाज अली, ऑस्कर और ग्रैमी विजेता (Grammy winner) संगीतकार ए.आर. रहमान (AR. Rehman) और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) भी थीं। इवेंट के दौरान इम्तियाज ने मीडिया को बताया कि किस तरह दिलजीत (Diljit Dosanjh) अपने किरदार अमर सिंह चमकीला के सफर में उनकी दुनिया में खो गए।
इसके बाद इम्तियाज ने कुछ ऐसा कहा कि दिलजीत इमोशनल हो गए। निर्देशक ने कहा कि दिलजीत ने भले ही कोचेला म्यूजिक फेस्टिवल में अपने परफॉर्मेंस से दुनिया को जीत लिया हो, लेकिन यह तो दिलजीत की शुरुआत है। यह सुनकर स्टेज पर दिलजीत की आंखों से आंसू छलक पड़े। ‘अमर सिंह चमकीला’ 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर आएगी।