नई दिल्ली। मिशन वात्सल्य योजना के तहत दिल्ली महिला एवं बाल विकास विभाग (WCD) ने कई पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इसके जरिए 12वीं पास से लेकर ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट और एलएलबी की योग्यता रखने वाले छात्रों को रोजगार का अवसर मिलेगा। इस पद के इच्छुक उम्मीदवार 26 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पढ़ें :- राजेंद्र पाल गौतम बनाए गए UP कांग्रेस के प्रभारी, अविनाश पांडे को हटाया गया
विभाग की ओर से मिली सूचना के मुताबिक, यह भर्ती एक वर्ष के अनुबंध के आधार पर की जाएगी। इस भर्ती के तहत डिस्ट्रिक्ट चाइल्ड प्रोटेक्शन ऑफिसर, प्रोटेक्शन ऑफिसर, प्रोग्राम ऑफिसर, सोशल वर्कर, लीगल कम प्रोबेशन ऑफिसर, अकाउंटेंट, डाटा एनालिस्ट, काउंसलर, आउटरीच वर्कर और डाटाएंट्री ऑपरेटर सहित कई पदों को भरा जाएगा। आपको बता दे कि इस भर्ती में विभिन्न पदों के लिए अलग योग्यताएं तय की गई हैं जिनमें कुछ पदों के लिए सोशल वर्क, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री आवश्यक है। जबकि कई पदों के लिए ग्रेजुएशन या 12वीं पास योग्यता ही चाहिए। वहीं डेटा एंट्री ऑपरेटर पद के लिए योग्यता के तौर पर 12वीं में कम से कम 60 प्रतिशत अंक होने चाहिए। इसके साथ—साथ कंप्यूटर में डिप्लोमा, 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कम से कम एक वर्ष का अनुभव चाहिए। जिन युवाओं के पास कंप्यूटर कार्य का अनुभव है, यह पद उनके लिए बेहतर अवसर माना जा रहा है। इसके अलावा आउटरीच वर्कर पद के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना आवश्यक है और साथ ही कंप्यूटर की बेसिक जानकारी, लोगों से संवाद करने की क्षमता और अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स होनी चाहिए।
उम्र सीमा
इस भर्ती में अलग अलग पदों के लिए उम्र सीमा 35 से 40 वर्ष तक तय की गई है हांलाकि कई पदों पर संबंधित क्षेत्र में कार्य का अनुभव भी जरूरी है।
कितना दिया जाएगा वेतन?
पढ़ें :- Ram Mandir Donation Scam : राम मंदिर केस के सभी आरोपी जिला कोर्ट में पेश, सबको तीन दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
चयनित उम्मीदवारों को 22,411 रुपये से 44,023 रुपये तक उनके पदानुसार मासिक वेतन दिया जाएगा। सभी उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए लास्ट डेट से पहले आवेदन कर लें। इन पदों की भर्ती के लिए और ज्यादा जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा विवरण देख सकते हैं।
इस भर्ती के लिए कैसे कर सकते हैं आवेदन?
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट wcd.delhi.gov.in पर जाएं और उसके बाद होमपेज पर दिए गए Apply Online लिंक पर क्लिक करें। फिर उसके बाद अपनी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें। साथ ही दिए गए निर्देशों के अनुसार जरूरी दस्तावेज अपलोड करें और फॉर्म को रीचेक कर करके सबमिट कर दें। और फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंटआउट प्रमाण के लिए जरूर निकाल लें।