Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नौतनवा में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

नौतनवा में दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो महराजगंज ::  नौतनवा विकासखंड के सभागार कक्ष में शनिवार को दिव्यांगजन सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नौतनवा विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक ऋषि त्रिपाठी रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने की।

पढ़ें :- स्वास्थ्य मंत्री जी संज्ञान लें… अस्पतालों का औचक निरीक्षण करने आपकी जगह कोई और पहुंच गया, अखिलेश यादव ने Video शेयर कर कसा तंज

कार्यक्रम की शुरुआत में ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने विधायक ऋषि त्रिपाठी को बुके भेंट कर भव्य स्वागत किया। इसके उपरांत कार्यक्रम में कुल 37 दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल वितरित की गई और उन्हें विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर विधायक ऋषि त्रिपाठी ने दिव्यांगजनों को संबोधित करते हुए कहा कि, “नौतनवा विधानसभा क्षेत्र में पहले दिव्यांगजन उपेक्षा के शिकार रहे हैं। लेकिन जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है, तब से दिव्यांगजन के हितों का विशेष ख्याल रखा जा रहा है। हमारी सोच है कि नौतनवां विधानसभा का कोई भी दिव्यांगजन उपकरण से वंचित न रहे। सरकार की मंशा है कि जरूरतमंदों को उनके घर तक सहायता मिले।”

ब्लॉक प्रमुख राकेश मद्धेशिया ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक का आभार जताया और कहा, “पहले दिव्यांगजनों को उपकरण प्राप्त करने के लिए जिला मुख्यालय तक चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन विधायक ऋषि त्रिपाठी की पहल और प्रयासों के चलते अब उनके घरों तक उपकरण पहुंच रहे हैं। यह बदलाव दिव्यांगजनों के लिए एक बड़ी राहत है।”

कार्यक्रम में दिव्यांग जन अधिकारी शांत कुमार श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी अमित मिश्रा, सहायक खंड विकास अधिकारी बिस्मिल्लाह खान, क्षेत्र के कई ग्राम प्रधानगण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन ग्राम विकास अधिकारी गणेश तिवारी ने कुशलता से किया।

पढ़ें :- सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'Belonging: A Journey of Love' की इंस्टाग्राम पर दिखाई पहली झलक, जानें क्या कहा?

कार्यक्रम ने न सिर्फ दिव्यांगजनों के चेहरों पर मुस्कान बिखेरी बल्कि सामाजिक समरसता और सेवा के भाव को भी मजबूती प्रदान की

महराजगंज ब्यूरो प्रभारी विजय चौरसिया कि रिपोर्ट

Advertisement