पर्दाफाश न्यूज़ ब्यूरो नौतनवा महराजगंज :: हर वर्ष नेपाल से निकलने वाली नदियों के कारण संभावित बाढ़ से निपटने की तैयारियों के तहत गुरुवार को नौतनवा तहसील के ग्राम चकदह खास में एक व्यापक मॉकड्रिल का आयोजन किया गया। यह अभ्यास उप जिलाधिकारी नवीन कुमार के निर्देशन में संपन्न हुआ।
पढ़ें :- संजय निषाद ने यूपी विधान चुनाव से पहले बीजेपी को दिया अल्टीमेटम, आरक्षण पर फैसला करो, वरना दूसरा दरवाजा देखेंगे
आपदा की सूचना मिलते ही राहत व बचाव कार्यों को सक्रिय कर अभ्यास की शुरुआत की गई। क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी और तहसीलदार कर्ण सिंह की निगरानी में एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस, अग्निशमन विभाग, गोताखोर दल सहित अन्य आपातकालीन एजेंसियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र से लोगों को निकालने का सजीव प्रदर्शन किया।
मॉकड्रिल के दौरान पेड़ों और छतों पर फंसे लोगों को बचाने, नाव पलटने की स्थिति में त्वरित रेस्क्यू, राहत शिविर एवं फील्ड अस्पताल की स्थापना, और संचार संपर्क टूटने पर वैकल्पिक व्यवस्था का भी परीक्षण किया गया।
इस दौरान 26वीं वाहिनी पीएसी बाढ़ राहत दल, नौतनवा इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स, ब्लॉक वीडीओ अमित कुमार मिश्रा, यमओआईसी रतनपुर डॉ. सुरेंद्र कुमार, अग्निशमन अधिकारी वीरसेन सिंह, ग्राम प्रधान वीरेंद्र राजभर एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा, “इस तरह के अभ्यास न केवल विभागीय तैयारियों की समीक्षा का अवसर होते हैं, बल्कि आमजन को आपदा के दौरान संयम और सतर्कता का व्यवहार भी सिखाते हैं।”
पढ़ें :- Police Commemoration Day 2026 : सीएम योगी, बोले-शहीदों के प्रति राष्ट्र का ऋण कोई भी नहीं चुका सकता
वहीं, क्षेत्राधिकारी जय प्रकाश त्रिपाठी ने इसे प्रशासनिक समन्वय और त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।